Hanuman Chalisa

फर्जी आईपीएस बन की शादी, दुष्कर्म कर ठगा

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (20:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बनकर छात्रा से फर्जी निकाह कर दुष्कर्म करने और ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोधा ने बताया कि अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के माता-पिता ने शादी की एक बेवसाइट पर प्रोफाइल के आधार पर समीर अनवर नामक व्यक्ति से संपर्क किया। समीर ने स्वयं को केंद्रीय जांच ब्यूरो का अंडर कवर डीएसपी बताया था। इसके बाद आरोपी लड़की से भी बात करने लगा।
 
लगभग दो महीने पहले वह भोपाल आकर एक बड़े होटल में रुका। यहां उसने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और चला गया। कुछ दिन बाद वह फिर आया। छात्रा के दबाव देने पर समीर ने होटल में ही काजी को बुलवाकर उसके साथ निकाह का नाटक किया। इस दौरान उसने लड़की को बताया कि उसका आईपीएस में चयन हो गया है और उसके प्रशिक्षण के लिए उसे हैदराबाद जाना है। इसके नाम पर उसने लड़की से दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
 
 
फर्जी निकाह करने के बाद समीर लड़की के घर ही आकर रहने लगा था। लगभग महीने भर तक जब वह न तो प्रशिक्षण पर गया और न ही अपने माता-पिता को निकाह के लिए बुलाया, तो लड़की और उसके घरवालों को शक हुआ। उन्होंने कल पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने तुरंत ही समीर को गिरफ्तार कर लिया।
 
लोधा ने बताया कि समीर ने पुलिस की वर्दी भी सिलवा रखी थी। उसके पास से कुछ सील और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। वह मुंबई का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर पता कर रही है कि उसने कहीं और भी इस तरह धोखाधड़ी तो नहीं की है। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख