Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी का हमला, मोदीजी गुजरात की बात भी कर लें...

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (13:52 IST)
थराद (गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में पाकिस्तान के हस्तक्षेप के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि मोदी जी गुजरात में गुजरात की बात नहीं कर अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और जापान की बात कर रहे हैं।
 
गांधी ने आज बनासकांठा जिले के थराद में एक सभा में कहा कि गुजरात का चुनाव हो रहा है पर मोदी जी इसकी बात नहीं करते। वह कभी अफगानिस्तान कभी चाइना कभी पाकिस्तान कभी जापान की बात करते हैं। मैं कहता हूं मोदी जी गुजरात के भविष्य का चुनाव है थोड़ी गुजरात की भी बात कर लीजिए।
 
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी कई देशों की बात कर रहे हैं पर अमित शाह के बेटे की कंपनी की बात भी नहीं करते। वह शायद शाह से डरते हैं। कांग्रेस को खत्म करने की बात भी वह कहते हैं और अपने भाषण का आधा हिस्सा कांग्रेस पर ही बिताते है। बाकी आधी बात वह अपने बारे में करते हैं।
 
गांधी ने कहा कि मोदी के कहने पर अमित शाह की ओर से गुजरात में निकाली गई भाजपा की विकास यात्रा किसी फ्लॉप फिल्म की तरह फ्लॉप हो गई। उन्होंने नैनो कार परियोजना पर भी मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आज की सच्चाई यह है कि मोदी जी से 33 हजार करोड़ लेने वाली नैनो फैक्टरी में सिर्फ दो गाड़ी प्रतिदिन बनती हैं और आने वाले समय में इसका उत्पादन भी बंद होने जा रहा है।
 
उन्होंने नोटबंदी जीएसटी आदि को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमले जारी रखे। गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने, फसलों का पहले ही समर्थन मूल्य घोषित करने, निशुल्क शिक्षा और इलाज समेत कांग्रेस घोषणा पत्र के वायदों को भी दोहराया। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख