Hanuman Chalisa

गुजरात में सब दुखी हैं, सुखी हैं तो सिर्फ दो...

बुधवार, 1 नवंबर 2017 (17:52 IST)
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ट्‍वीट पर खासे सक्रिय हैं। उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि गुजरात में सब दुखी हैं। सुखी हैं तो सिर्फ अडानी और मुख्‍यमंत्री विजय रूपानी। 
 
उल्लेखनीय है कि पटेल लगातार भाजपा पर हमले कर रहे हैं। इसके चलते सोशल मीडिया में उनकी अच्छी खिंचाई भी हो रही है। लोग उन्हें कांग्रेस का एजेंट तक बोल रहे हैं। इस ट्‍वीट के जवाब में भी लोगों ने ‍उनके खिलाफ तीखे कमेंट किए। हालांकि समर्थन में लोगों ने ट्‍वीट किए। 
ज्योतिसिंह नामक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया कि जो लोग कश्मीर को आज़ादी देने की वकालत करते हैं,
वो लोग सोच रहे हैं की गुजराती इस बार “नमो” को छोड़कर “नमूने” को चुनेंगे। उनका इशारा पी. चिदंबरम के उस बयान की ओर था, जिसमें उन्होंने कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात कही थी। ज्योति ने एक अन्य ट्‍वीट में यह भी कहा कि जो लोग 20 साल से पार्टी अध्यक्ष नहीं बदल पाए, वे कांग्रेसी देश को क्या बदलेंगे। 
अनुपम शर्मा नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि कांग्रेस जीती तो सोनिया गांधी जिंदाबाद और भाजपा जीती तो भारत माता की जय। आप क्या सुनना पसंद करेंगे 2019 में? एक अन्य व्यक्ति ने लिखा भाई, मैं भी गुजरात से हूं और बहुत खुश हूं। 
 
जिग्नेश मेवानी (जिग्नेश फैंस क्लब) के ट्‍वीट में एक फोटो भी पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था- गुजरात में दलितों को मारा, गुजरात में पाटीदारों को मारा, गुजरात में पुलिस ने दमन किया, गुजरात पूरा जलने लगा कर्फ्यू लगा, गुजरात में नलिया कांड हुआ पर साहब (नरेन्द्र मोदी) नहीं आए। प्रजा से प्रेम नहीं सिर्फ सत्ता से प्रेम है मोदीजी को। अमित शर्मा ने ट्‍वीट किया कि मुझे हार्दिक और अल्पेश ठाकोर से उम्मीद है। 40% वोट ओबीसी, 12 प्रतिशत वोट पटेल। इन 52 प्रतिशत वोटों में से भाजपा को 20 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिलने चाहिए। 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख