ramcharitmanas

गुजरात चुनाव में 16 सीटों पर रहा दिलचस्प मुकाबला

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (22:39 IST)
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में कई दिलचस्प मुकाबले भी हुए और जब परिणाम सामने आए तो प्रत्याशियों के साथ ही साथ उनके समर्थकों की आह निकल गई। दरअसल 16 विधानसभा सीटों पर कई रोचक मुकाबले देखने को मिले।

रोचक इसलिए हुए क्योंकि इन सीटों में से कुछ पर तो जीत हार का अंतर महज 200 मतों का था। सत्तारूढ़ भाजपा और दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब धोलका और फतेपुरा जैसी सीटों पर एनसीपी और बीएसपी जैसी छोटी पार्टियों ने महत्वपूर्ण वोट अपनी झोली में डालकर कांग्रेस से जीत छीन ली। यही नहीं, इस चुनाव में कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छे खासे मत हासिल करके कद्दावरों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।

हिम्मतनगर, पोरबंदर, विजापुर, देवदर, डांग, मानसा और गोधरा विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। कई स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवारों और प्रमुख बागियों ने दो मुख्य पार्टियों में से एक के वोट काटे। डांग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार से केवल 768 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सके जबकि कपराडा (अनसूचित जाति) सीट पर कांग्रेस केवल 170 वोटों से विजय हासिल कर पाई। गोधरा समेत ऐसी कम से कम आठ सीटें ऐसी थी, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से दो हजार से कम मतों से पीछे रहे।

प्रतिष्ठित गोधरा सीट पर भाजपा के सी के राउलजी केवल 258 वोटों से जीत दर्ज कर पाए। हैरत की बात तो यह रही कि गोधरा में नोटा वोटों की संख्या 3 हजार 50 थी और एक निर्दलीय उम्मीदवार को तो 18,000 से अधिक मत मिले। साफ जाहिर है कि गोधरा का  मतदाता भाजपा को सबक सिखाना चाहता था। धोलका विधानसभा सीट पर कांग्रेस केवल 327 वोटों के अंतर से हारी। इस सीट पर बीएसपी और एनसीपी को क्रमश: 3139 और 1198 वोट मिले। इसी तरह फतेपुरा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस पर 2,711 वोटों से जीत हासिल की।

एनसीपी उम्मीदवार को 2,747 मत प्राप्त हुए। बोटाद सीट पर कांग्रेस केवल 906 वोटों के अंतर से हारी। इस सीट पर बीएसपी को 966 मत मिले। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने यहां 7,500 मत प्राप्त किए। कपराडा विधानसभा सीट के अलावा भाजपा ने मानसा सीट 524 वोटों से गंवाई। भाजपा देवदर सीट पर 972 वोटों से हारी। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस चुनाव में कहीं न कहीं असंतोष की ज्वाला जलना शुरू हो चुकी है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

BRICS देशों में बढ़ी यूपी की पकड़, ₹47,484 करोड़ का निर्यात; UAE-सऊदी अरब समेत ये देश बने बड़े बाजार

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

अगला लेख