sundarkand
✕

गुजरात विधानसभा चुनाव में सरकार के 5 मंत्री हारे

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (22:31 IST)
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जहां एक ओर भाजपाई पटाखे छोड़कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उसके पांच ऐसे भी प्रत्याशी है, जिनके घरों में घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ये पांच प्रत्याशी सरकार में मंत्री हुआ करते थे लेकिन इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है।

साधारण से बहुमत (182 सीटों में से 99 पर जीत) के बूते पर छठी बार भाजपा भले ही गुजरात में सरकार बना लेगी लेकिन पांच मंत्रियों में से कैबिनेट मंत्री आत्माराम परमार और चिमनभाई सपरिया की हारना, उसके लिए एक तरह से खतरे की घंटी है। आत्माराम परमार भाजपा का दलित चेहरा है, जिसे उसने बोटाड जिले की गधाड़ा (एससी) सीट पर कांग्रेस के प्रवीणभाई मारू के खिलाफ मैदान में उतारा था।

मारू ने परमार को 9,500 वोटों से हराया। दूसरी तरफ दूसरे कैबिनेट मंत्री सपरिया को जमजोधपुर सीट पर कांग्रेस के चिरागभाई कलारिया ने शिकस्त दी। कलारिया को 64,212 जबकि सपरिया को 61,694 वोट मिले। गुजरात सरकार में राज्य मंत्री शंकर चौधरी, केशाजी चौहान और शब्द शरण तडवी भी अपनी-अपनी सीटों पर हार गए। चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार जेनीबेन ठाकोर ने हराया। चौधरी को 95,673 जबकि ठाकोर को 1,02,328 वोट मिले।

देवदार सीट से भाजपा उम्मीदवार चौहान महज 972 वोटों से हारे। उन्हें कांग्रेस के शिवाभाई भूरिया ने हराया। भूरिया को 80,432 जबकि चौहान को 79,460 वोट मिले। तडवी को नांदोड (एससी) सीट पर कांग्रेस के प्रेमसिंह वसावा ने मात दी । वसावा को 81,849 जबकि तडवी को 75,520 वोट मिले।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख