शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. शासकीय अवसर
  4. PSSSB Clerk Recruitment 2022, Jobs For Latest 1200 Clerk Posts
Written By

PSSSB Clerk Jobs 2022: असिस्टेंट/क्लर्क के 1200 पदों पर भर्ती करेगा पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पढ़ें पूरी जानकारी

career jobs
PSSSB क्लर्क भर्ती 2022 द्वारा हाल ही निकली अधिसूचना के अनुसार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, क्लर्क (असिस्टेंट) और क्लर्क (लीगल) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 1200 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जो रिक्तियां भरी जानी हैं, उनमें क्लर्क 917 रिक्तियां (03/2022) के लिए तथा क्लर्क लीगल 283 पद (2/2022) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, इन पोस्ट के लिए विस्तृत अधिसूचना 15 मई 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

अत: इच्छुक उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठाने के लिए इसके लिए मांगी गई जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, चयन मानदंड, अनुभव और अन्य विवरण इसकी साइट पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी तथा परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और पंजाबी में यानी द्विभाषी होगा। 
 
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 15 मई 2022 रखी गई है तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित की जानी बाकी है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी शीघ्र ही घोषित की जाएगी। PSSSB क्लर्क 2022 परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिए जाएंगे। साथ ही हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा। 
 
PSSSB क्लर्क भर्ती 2022 के लिए विवरण इस प्रकार रहेगा- 
क्लर्क (3/2022) - 917 पद
क्लर्क लीगल (2/2022) - 283 पद।
कुला 1200 पद।
 
PSSSB क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन पत्र के अनुसार योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार पंजाब एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट रेवेन्यू.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें
अमित शाह को उम्मीद, पूरे असम से जल्द हटेगा आफस्पा