सम्बंधित जानकारी
- Indian Army Recruitment 2022 : भारतीय सेना भर्ती 2022 अधिसूचना जारी, 133 पदों पर होगी नियुक्तियां
- NHAI Recruitment 2022: एनएचएआई में 7 विभिन्न पदों पर होगी भर्तियां, nhai.gov.in करें आवेदन
- IOCL में निकली वैकेंसी, 19 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
- Jharkhand SSC Recruitment 2022: JSSC में 991 क्लर्क एवं अन्य पदों पर होगी बंपर भर्ती, 10वीं/12वीं पास करें आवेदन
- RPSC Recruitment 2022 : आरपीएससी में भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन
Indian Army Recruitment: विभिन्न ग्रुप-सी के 58 पदों पर होगी नियुक्तियां, 14 जून से पहले करें आवेदन
Indian Army
Army HQ Southern Command Recruitment 2022 : सेना मुख्यालय दक्षिणी कमान भर्ती 2022 के अंतर्गत मुख्यालय दक्षिणी कमान (बीओओ-वी) ने सफाई वाली, सफाई वाला, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), ड्राइवर ऑर्ड जीडीई सहित ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। रोजगार समाचार पत्र में दिए गए इस विज्ञापन के अनुसार प्रकाशन तिथि से 45 दिन यानी 14 जून 2022 तक आवेदन किए जा सकेंगे।
सेना मुख्यालय दक्षिणी कमान भर्ती 2022 पात्रता मानदंड के अनुसार सफाई वाला, सफाई वाली तथा ड्राइवर के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। एलडीसी (LDC) पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण के साथ कम्प्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग गति या कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग @30 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के मानदंड अनुसार आयु में छूट दी जाएगी तथा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इसके लिए पद/यूनिट का नाम/पदों की संख्या यानी रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार रहेगा-
सफाईवाली- 46 पद।
सफाईवाला- 1 पद।
चालक क्रम Gde- 2 पद।
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)- 9 पद।
इस प्रकार कुल 58 पदों पर नियुक्तियां की जानी है।
अत: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर ही आवेदन करना होगा यानी 14 जून 2022 तक आप आवेदन के पात्र होंगे।
अधिक जानकारी के लिए योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में छपे विज्ञापन को देखकर ही आवेदन करें।
