sawan somwar

आदमी को प्यार दो...

Written By WD
Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2008 (10:39 IST)
- नीर ज

ND
सूनी-सूनी ज़िंदगी की राह ह ै,
भटकी-भटकी हर नज़र-निगाह ह ै,
राह को सँवार द ो,
निगाह को निखार द ो,

आदमी हो तुम कि उठा आदमी को प्यार द ो,
दुलार दो ।
रोते हुए आँसुओं की आरती उतार दो ।

तुम हो एक फूल कल जो धूल बनके जाएग ा,
आज है हवा में कल ज़मीन पर ही आएग ा,
चलते व़क्त बाग़ बहुत रोएगा-रुलाएग ा,
ख़ाक के सिवा मगर न कुछ भी हाथ आएग ा,

ज़िंदगी की ख़ाक लिए हाथ मे ं,
बुझते-बुझते सपने लिए साथ मे ं,
रुक रहा हो जो उसे बयार द ो,
चल रहा हो उसका पथ बुहार दो ।
आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार द ो,
दुलार दो ।

ज़िंदगी यह क्या है- बस सुबह का एक नाम ह ै,
पीछे जिसके रात है और आगे जिसके शाम ह ै,
एक ओर छाँह सघ न, एक ओर घाम ह ै,
जलना-बुझन ा, बुझना-जलना सिर्फ़ जिसका काम ह ै,
न कोई रोक-थाम ह ै,

ख़ौफनाक-ग़ारो-बियाबान मे ं,
मरघटों के मुरदा सुनसान मे ं,
बुझ रहा हो जो उसे अंगार द ो,
जल रहा हो जो उसे उभार द ो,
आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार द ो,
दुलार दो ।

ज़िंदगी की आँखों पर मौत का ख़ुमार ह ै,
और प्राण को किसी पिया का इंतज़ार ह ै,
मन की मनचली कली तो चाहती बहार ह ै,
किंतु तन की डाली को पतझर से प्यार ह ै,
क़रार ह ै,

पतझर के पीले-पीले वेश मे ं,
आँधियों के काले-काले देश मे ं,
खिल रहा हो जो उसे सिंगार द ो,
झर रहा हो जो उसे बहार द ो,
आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार द ो,
दुलार दो ।

प्राण एक गायक ह ै, दर्द एक तराना ह ै,
जन्म एक तारा है जो मौत को बजाता ह ै,
स्वर ही रे! जीवन ह ै, साँस तो बहाना ह ै,
प्यार की एक गीत है जो बार-बार गाना ह ै,
सबको दुहराना ह ै,

साँस के सिसक रहे सितार प र
आँसुओं के गीले-गीले तार प र,
चुप हो जो उसे ज़रा पुकार द ो,
गा रहा हो जो उसे मल्हार द ो,
आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार द ो,
दुलार दो ।

एक चाँद के बग़ैर सारी रात स्याह ह ै,
एक फूल के बिना चमन सभी तबाह ह ै,
ज़िंदगी तो ख़ुद ही एक आह है कराह ह ै,
प्यार भी न जो मिले तो जीना फिर गुनाह ह ै,

धूल के पवित्र नेत्र-नीर स े,
आदमी के दर् द, दा ह, पीर स े,
जो घृणा करे उसे बिसार द ो,
प्यार करे उस पै दिल निसार द ो,
आदमी हो तुम कि उठो आदमी को प्यार द ो,
दुलार दो ।
रोते हुए आँसुओं की आरती उतार दो॥

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा