sawan somwar

World Population Day 2023 थीम, जानिए क्या है इतिहास

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2023 (17:43 IST)
विश्व में हर साल 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे (World Population Day) मनाया जाता है। आज के समय में बढती जनसंख्या हमारे लिए एक गंभीर समस्या है। बढती जनसंख्या के कारण दुनिया में कई समस्याएं अपना गंभीर रूप ले रही हैं। इस विषय की गंभीरता को उभारने के लिए हर साल यूनाइटेड नेशन द्वारा वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाता है। इस दिवस के ज़रिए लोगों को बढती जनसंख्या के प्रति जागरूक किया जाता है। इस छोटे कदम से दुनिया में कई बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुडी सारी जानकारी के बारे में...
 
क्या है वर्ल्ड पॉपुलेशन 2023 की थीम?
इस साल वर्ल्ड पॉपुलेशन डे 2023 की थीम 'Unleashing the power of gender equality: uplifting the voices of women and girls to unlock our world's infinite possibilities' निर्धारित की गई है। 
 
क्या है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे का इतिहास?
इस दिवस की शुरुआत यूनाइटेड नेशन द्वारा 1989 में हुई थी। दरअसल 11 जुलाई 1987 को दुनिया की जनसंख्या 5 बिलियन तक पहुंच गई थी। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए यूनाइटेड नेशन ने इस दिवस की शुरुआत की।
 
वर्ल्ड पॉपुलेशन डे ससे जुड़े रोचक तथ्य
1 जिस गति से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है। यह 2100 में 1.5 बिलियन हो जाएगी।
 
2 एक रिपोर्ट के अनुसार भारत जनसंख्या के मामले में 2023 में चीन को पीछे छोड़ देगा। 
 
3 मुंबई की लोकल ट्रैन में प्रतिदिन 75 लाख लोग सफर करते हैं जो कई देशों की संख्या से भी ज्यादा है।
 
4 भारत, चीन और अमेरिका; इन तीन देशों में विश्व की 40 प्रतिशत आबादी रहती है।
 
5 जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसकी जनसंख्या 22 करोड़ है। जो ब्राजील की जनसंख्या से भी अधिक है।
 
6 अगर हम अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान और पाकिस्तान की जनसंख्या को मिला दें तो कुल जनसंख्या भारत की जनसंख्या के बराबर रहेगी।
 
7 भारत के पास विश्व के कुल भूभाग का मात्र 2.4 प्रतिशत ही है पर इस पर दुनिया की कुल जनसंख्या में से 17 प्रतिशत जनसंख्या रहती है।
 
8 ऐसा मानना है कि भारत में प्रति सेकण्ड एक शिशु पैदा होता है , इस आधार पर हम हम सकते हैं कि प्रतिदिन भारत में 57685 बच्चे जन्म लेते हैं।
ALSO READ: World Chocolate Day क्यों मनाया जाता है? जानिए रोचक तथ्य

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख