• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. world animal day pets are the stress busters
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (12:03 IST)

World Animal Day 2021 : जानवरों से करें प्यार, फिजिकली और मेंटली रहेंगे फिट

पालतू जानवर
जिस तरह से दुनिया का स्वरूप बदल रहा है इंसानों के व्यवहार में बहुत बदलाव नजर आने लगे हैं। कई लोग अवसाद, डिप्रेशन, अकेलापन महसूस करना इन चीजों के शिकार बहुत जल्‍दी हो जाते हैं। कई लोग काम के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में लोग जानवरों को पालने लगे हैं। जिसमें श्वान मुख्‍य है। कई बार लोग घंटो बैठकर अपना अकेलापन दूर करते हैं विश्‍व पशु दिवस पर जानते हैं पालतू जानवरों से प्यार करने पर क्‍या लाभ होते हैं -

1. अकेलापन दूर करते हैं - जर्नल एजिंग एंड मेंटल हेल्‍थ में एक अध्ययन के अनुसार घर में पालतू जानवर होने पर इंसान अकेलापन महसूस नहीं करता है। अक्सर कई लोग उन्हें नाम से भी पुकारते हैं ऐसे में उनका अकेलापन और अधिक दूर हो जाता है। स्‍टडी के मुताबिक इंसान का करीब 36 फीसदी तक अकेलापन कम हो जाता है। जब वह अपने पेट्स को नाम से पुकारने पर। साथ ही मानसिक रोग भी कम होता है।

2.ब्रेकअप के दौरान दुख कम करते हैं पेट्स - जी हां, कई बार लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर होते हैं, लेकिन रिश्‍ता खत्‍म होने पर वह बुरी तरह से टूट जाते हैं। दरअसल, पेट्स इंसान पर इस तरह निर्भर होते हैं कि वह आपको जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं। ब्रेकअप के अलावा इंसान की जॉब छूट जाती है तब पेट्स उनके आस-पास रहते हैं तो इंसान का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है। उनके द्वारा आपको लगातार प्रेम करना एक सकारात्‍मक बनाता है।

3.पेट्स बनाते हैं फिट - जी हां, अक्‍सर लोग एक्‍सरसाइज नहीं करते हैं जो बहुत जरूरी है। लेकिन पेट्स जरूर रोज घूमते हैं। ऐसे में आपको भी उनके साथ जाना जरूरी होता है। उन्हें पार्क में टहलना जरूरी होता है। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप दोनों तरह से फिट रखता है।

4. मानसिक तनाव करें दूर - अगर आप घर में अकेले रहते हैं, परिवार से दूर रहते हैं तो आप पेट्स जरूर पाल सकते हैं। हां, आपको डर नहीं लगता है तो आप आसानी से पाल सकते हैं। देखा जाए तो लोग सबसे अधिक कुत्ते पालना ही पसंद करते हैं। स्‍वीडिश अध्ययन में देखा गया कि इंसान पेट्स के साथ 15 से 20 मिनट तक खेलने के बाद सभी परेशानियां भूल जाता है। मेडिकल भाषा में उसे कॉर्टिसोल कहते हैं जो आपके तनाव को कम करता है। यह एक प्रकार का स्ट्रेस हार्मोन होता है। वहीं पालतू जानवरों के साथ समय बिताने से हैप्‍पी हार्मोन बढ़ते हैं और दिल की धड़कन भी धीमी होती है।
ये भी पढ़ें
Skin care tips : त्वचा की खुजली को नहीं करें नजरअंदाज, हो सकते हैं AD बीमारी से ग्रसित