Hanuman Chalisa
✕

जानिए क्यों है 6 जुलाई भारतीयों के लिए गर्व करने का दिन

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (09:37 IST)
- अथर्व पंवार
भारत के स्वाधीनता संग्राम का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। भारत भूमि के साथ-साथ अंग्रेजों की ही धरती ब्रिटैन से स्वतंत्रता की मांग करने वाले महापुरुष भी रहे हैं। उन्हीं में से एक नाम है दादा भाई नरौजी।

दादा भाई नौरोजी वह प्रथम भारतीय थे जिन्हें 6 जुलाई 1892 को ब्रिटैन की संसद में चुना गया था। वहां के हॉउस ऑफ कॉमन्स में पहुंचने वाले दादा भाई रौजी, महात्मा गांधी के पहले भारत के नेतृत्वकर्ता माने जाते हैं। दादा भाई नौरोजी ब्रिटैन की संसद में वहां की लिबरल पार्टी के कैंडिडेट के रूप में पहुंचे थे। वह प्रथम एशियाई थे जो वह तक पहुंचे।

वे 1892 से 1895 तक तीन वर्ष की अवधि तक संसद के सदस्य रहे। उनके समर्थन में वहां के किसान, नारीवादी, मजदूर और अन्य नेता आए। उस समय ब्रिटैन में रंगभेद चरम पर था। इसी कारण नाखुश कई लोगों ने उन्हें 'कार्पेटबैगेर' और भद्दे नामों से भी पुकारा। यहां तक कि ब्रिटैन के प्रधानमंत्री लार्ड सैलिसबैरी ने तो उन्हें एक काला व्यक्ति बता दिया जो वोट लेने का भी अधिकार नहीं रखता। अपने देश से इतने दूर रहकर इतनी विषम परिस्थितियों में भी वह डटकर खड़े रहे और लन्दन के सेन्ट्रल फिंसबरी क्षेत्र से मात्रा 5 वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।
 
उन्होंने ब्रिटैन की सांसद में ही एक सदस्य के रूप में ब्रिटैन की साम्राज्यवादी नीति का विरोध किया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन को दुष्ट बताया और साथ ही भारत पर उनके तानाशाही और अत्याचारी रवैये को गलत ठहराते हुए, भारतियों के हाथ में सत्ता देने के भी प्रयास किए। उनके प्रयास भले ही उचित परिणाम न दे पाए हो, पर अपने शत्रु के देश में, उन्हीं के बीच रहकर, उन्हीं की शासन व्यवस्था से चुने जाने के बाद उन्ही की संसद में अकेले ही अपने देश की स्वतंत्रता की बात रखने के लिए उनका इतिहास में विशेष योगदान है जिसके लिए हर भारतीय को गर्व करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख