dharma sangrah

International Youth Day 2023: हर युवा को जानना चाहिए स्वामी विवेकानंद के ये 10 कोट्स

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (19:30 IST)
international youth day 2023
'वीर, लक्ष्य प्राप्ति से पहले तुम रुकना मत, सत्य के पथ पर चलना, तुम झुकना मत।' ये शब्द स्वामी विवेकानंद के हैं। अंतरराष्ट्रीय हो या राष्ट्रीय, युवा शब्द का ज़िक्र होते ही सबसे पहले स्वामी विवेकानंद का नाम लिया जाता है। हर साल विश्वभर में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवा दिवस के कई महत्व हैं। आज के युवा देश का भविष्य हैं क्योंकि युवा के कारण ही देश में कई बदलाव आते हैं। विकास के लिए बदलाव और नई तकनीक को सीखना बहुत ज़रूरी है। आप इस international youth day 2023 पर स्वामी विवेकानंद के ये कोट्स शेयर कर सकते हैं।
 
1. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।
 
2. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
 
3. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए-आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
 
4. संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आप की ऊंचाई को खत्म भी कर सकती है।
 
5. एक बार किसी ने स्वामी विवेकानंद जी से पूछा कि- सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा क्या है?
स्वामी विवेकानंद जी ने जवाब दिया-उस उम्मीद को खो देना जिसके भरोसे हम सब कुछ वापस पा सकते हैं।
 
6. एक विचार लो और उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो,
उसी विचार के बारे में सोचो,
उसी के सपने देखो उसी को जिओ।
7. हमें ऐसी शिक्षा चाहिए,
जिससे चरित्र का निर्माण हो,
मन की शक्ति बड़े,
बुद्धि का विकास हो,
और मनुष्य अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
 
8. विचार इंसान को महान बनाते हैं, 
और विचार ही इंसान को नीचे गिराते हैं।
 
9. किसी मकसद के लिए खड़े हो तो एक पेड़ की तरह,
जियो तो एक बीज की तरह,
ताकि दोबारा उगकर उसी मकसद के लिए
फिर से जंग कर सको।
 
10. युवा वही होता है,
जिसके हाथों में शक्ति,
पैरों में गति,हृदय में ऊर्जा
और आंखों में सपने होते हैं।
ALSO READ: कब है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें 2023 की थीम

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख