स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2023 की शुरुआत के लिए 8 शायरियां
independence day shayari 2023
1. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का सम्मान का है।
2. नजारे नजर से ये कहने लगे,
नयन से बड़ी कोई चीज नहीं,
तभी मेरे दिल ने ये आवाज दी,
वतन से बड़ी कोई चीज नहीं।
3. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
4. सीने में जुनून और आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं,
दुश्मन की सांसे थम जाए आवाज में इतनी धमक रखता हूं।
5. चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
6. तिरंगा देश की शान है, हर भारतीय का स्वाभिमान है।
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द का ज्ञान है।
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिंदुस्तान है।
7. न पूछो ज़माने को कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिन्दुस्तानी हैं।
8. काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए
ना खौफ है मौत का ना आरजु है जन्नत की
लेकीन जब कभी जीक्र हो शहीदो का
काश मेरा भी नाम आए। काश मेरा भी नाम आए।

