sundarkand

International Education Day : जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस, इतिहास और 2022 की थीम

Updated: सोमवार, 24 जनवरी 2022 (11:56 IST)
शिक्षा का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। यह मौलिक अधिकार भी है लेकिन आज भी दुनिया में कई बच्चे अनेक कारणों की वजह से पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। जिसका एक मुख्य कारण है गरीबी। आज बुनियादी शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर शिक्षित नहीं है तो जीवन भर संघर्ष की राहों से ही गुजरना पड़ता है। क्योंकि शिक्षा से ही आपके जीवन का बेहतर विकास होता है। आपका विकास शिक्षा पर ही निर्भर करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी का दिन  अंतरराष्ट्रीय  शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। इसके बाद से हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 की थीम -

हर साल अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर एक थीम तय की जाती है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 थीम है चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन है। इस थीम का उद्देश्‍य है पिछले दो वर्षों के प्रभाव को विश्‍व स्‍तर पर शिक्षा को देने के तरीके को समझना और शिक्षा को एक बार फिर से आसान बनाने के लिए आसान तरीके खोजना है।  

इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन -

उल्लेखनीय है कि, इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन देश-दुनिया में अलग- अलग तरीकों से मनाया जाता है। वैश्विक स्‍तर पर कई तरह के आयोजन भी किए जाते हैं। जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य होता है - लर्निंग, इनोवेशन और फाइनेंसिंग। न्यूयॉर्क में स्थित मुख्यालय यूनेस्‍को में इसके आयोजन भी किए जाते हैं।  

2018 में किया गया था एलान

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर, 2018 को शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 24 जनवरी के दिन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इस फैसले के बाद नाइजीरिया और 58 अन्‍य सदस्‍य राष्‍ट्रों ने इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन को फॉलो किया। जिसके बाद से हर बच्‍चे तक मुफ्त और बुनियादी शिक्षा की पहुंचे। इस उद्देश्य के साथ हर साल यह अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख