बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By ND

हैकिंग और क्रेकिंग में क्या अंतर है?

क्रेकिंग हैकर्स
NDND
ये दोनों ही टर्म कम्प्यूटर से संबंधित हैं। क्रेकिंग वे लोग करते हैं जो बिना अनुमति के दूसरे के कम्प्यूटर के जरिए उसके सर्वर तक पहुँचकर उसमें संग्रहीत सूचनाओं में फेरबदल कर देते हैं। इस तरह का काम करने वाले क्रैकर्स कहलाते हैं।

हैकर्स किसी भी कम्प्यूटर सिस्टम की बारीक से बारीक जानकारी रखने का काम करते हैं। हैकर्स ज्यादातर प्रोग्रामर्स होते हैं। हैकर्स ऑपरेटिंग सिस्टम्स और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की अपडेट जानकारी रखते हैं। वे अपने इस नॉलेज को बढ़ाने की कोशिश हर समय करते रहते हैं।

शुरुआत में हैकर्स कम्प्यूटर के लिए मददगार होते थे जबकि अब हैकर्स भी कम्प्यूटर में संग्रहीत जानकारियों में गड़बड़ी का काम करते हैं। इथिकल हैकर्स आपके कम्प्यूटर यूजर्स के लिए मददगार होते हैं जो उन्हें नुकसान से बचाते हैं और गड़बड़ियों की जानकारियाँ देते हैं। जबकि क्रैकर किसी भी साइट में जाकर कुछ न कुछ गड़बड़ करने के लिए ही जाने जाते हैं।