उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी के बारे में बात करने को इसलिए बाध्य है क्योंकि उसे लगता है कि वह (मोदी) अपनी तानाशाहीपूर्ण प्रवृत्तियों के कारण खतरनाक व्यक्ति हैं।
चव्हाण ने एक साक्षात्कार में कहा कि जिस तरह उन्होंने भाजपा पर पूरी तरह कब्जा किया, जिस तरह लगभग रातोंरात उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व को दरकिनार किया और जिस तरह वह पार्टी को खुद तथा अमित शाह के साथ चलाने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें हमें खतरा लगता है।
उन्होंने कहा कि जब कोई नेता भाजपा में एक व्यक्ति की राजनीति लाता है तो यह खतरा होता है कि वह प्रशासन में भी यही करेगा।
चव्हाण ने कहा कि इसलिए हमें देश को खतरों को लेकर आगाह करना होगा, जैसे उन्होंने गुजरात दंगों के दौरान कैसा आचरण किया, निजी उद्देश्य के लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन का कैसा दुरूपयोग किया।
चव्हाण ने कहा कि पुलिए व्यवस्था का उपयोग किसी का पीछा करने और जासूसी करने के लिए किये जाने से मानदंडों और शुचिता के प्रति अनादर जाहिर होता है। अगर ऐसे आदमी को शीर्ष पर पहुंचने की अनुमति दी जाए तो हम परिणाम की कल्पना कर सकते हैं।
‘गुजरात मॉडल’ का नीतियों पर क्या असर होगा...