Hanuman Chalisa

ममता बोलीं, खून से रंगे हैं मोदी के हाथ...

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014 (15:42 IST)
करानदिगी। नरेन्द्र मोदी द्वारा ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाए जाने के बाद शुक्रवार को तृणमूल प्रमुख ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के हाथ खून से रंगे होते हैं, उन्हें देश के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।
FILE

उत्तरी दीनापुर जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि जिनके हाथ खून से रंगे होते हैं, उन्हें देश के बारे में बात करना शोभा नहीं देता।

ममता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार में थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार का नाम लिए बिना ही कहा कि गुजरात में तब दंगे हुए थे और लोगों ने दंगों का समर्थन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन हिन्दुओं और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने दूंगी। ममता ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांप्रदायिक सद्भाव और सभी धर्मों के सम्मान के लिए खड़ी रही।

ममता ने दावा किया कि फंड होने के बावजूद भाजपा को इस बार एक भी सीट नहीं मिलने वाली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को बांटने के लिए हाथ मिला लिए हैं और तेलंगाना मुद्दे पर यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

ममता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बेच रही है और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि एवं भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पेट्रो उत्पादों की कीमतों में बार-बार होने वाली वृद्धि आम आदमी की आजीविका को नष्ट कर रही है।

बनर्जी ने अपील करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए उनकी पार्टी को चुनकर सत्ता में लाया जाए। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ तृणमूल कांग्रेस ही दिल्ली में सरकार बना सकती है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं