biodatamaker

बस्तर में लोग मोदी को नहीं जानते...

Written By वार्ता
Published: बुधवार, 2 अप्रैल 2014 (14:18 IST)
FILE
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के आदिवासी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को नहीं जानते वे बलीदादा को जानते है और उनके नाम पर ही वोट मांगा जा रहा है।

बस्तर के आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री का पद और नरेन्द्र मोदी दोनों महत्वहीन है। वे जानते हैं तो सिर्फ स्वर्गीय बलीराम कश्यप को जिनके पुत्र बस्तर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कश्यप है। यही वजह है कि यहां वोट बलीदादा के नाम पर मांगा जा रहा है मोदी के नाम पर नहीं।

बस्तर क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप के निकट सहयोगी रहे वरिष्ट भाजपा नेता कमलेश ठाकुर ने बताया कि यहां गांव-गांव में बलीदादा के नाम पर वोट मांगा जा रहा है और कहा जा रहा है कि उनके बेटे दिनेश कश्यप उनके सपनों को और उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे।

स्व. बलीराम कश्यप का नाम बस्तर में जन-जन की जुबान पर आज भी बसा हुआ है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित कारी कदमों तथा विकास कार्यों को जगह-जगह प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। वह आज भी लोकप्रिय है आदिवासियों के बीच।

आदिवासी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम का भी कहना है कि बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में बलीराम कश्यप लोकप्रिय रहे और उन्होंने आदिवासियों के बीच अपनी जबरदस्त पकड़ बनाई थी। ( वार्त ा)

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च