अमित शाह : तुरुप का इक्का
अगले पन्ने पर... मोदी के दूसरे सिपहसालार...
अगले पन्ने पर, मोदी सेना में कौन है चमत्कारी बच्चा...
				  																	
									  
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले 30 साल के प्रशांत किशोर दो साल से मोदी के साथ सीएमओ में हैं। संयुक्त राष्ट्र में नौकरी करने के बाद टीम मोदी में शामिल होने के बाद किशोर ने अमेरिका के चुनावों  की तर्ज पर पूरे चुनाव कैंपेन को चलाया। उन्होंने आईआईटी नौकरी छोड़ चुके कई युवाओं को टीम मोदी में शामिल करवाया। 
प्रशांत किशोर ने प्रचार समिति बनाई। इसका नाम सेंटर फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस को बनाया। इनका काम प्रचार के नारे और रणनीति तय करना था। किशोर थिंक टैंक की भूमिका निभाते हुए मोदी को विभिन्न विषयों पर सलाह भी देते हैं। मोदी अपनी टीम का समान प्रयोग बीजेपी चैनल के लिए भी करते हैं।
 
आगे क्या भूमिका : प्रशांत किशोर मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएमओ में शामिल होकर मुख्य रणनीतिकार की भूमिका में दिख सकते हैं एक नया मोदी ब्रांड बनाने के लिए।
 
अगले पन्ने पर कौन है मोदी की तकनीकी तिकड़ी...
				  																	
									  
मोदी ने चुनावों में तकनीक का बखूबी प्रयोग करते हुए अपनी बात जनता तक पहुंचाई। इसमें मुख्य भूमिका निभाई उनके टेक ट्रायो हिरेन जोशी, राजेश जैन और बीजी महेश ने। 
इन तीनों टेक  महायोद्धाओं ने मोदी के पूरे कैंपेन के लिए टेक्नोलॉजी बैकअप उपलब्ध करवाया। अद्भुत थ्रीडी कैंपेन  बनाने वाले जोशी सीएमओ में विशेष आईटी अधिकारी है। मुंबई और बेंगलोर में आईटी उद्यमी राजेश जैन और बीजी महेश जोशी इस पूरे काम में जोशी की सहायता करते हैं। 
 
आगे की भूमिका : जोशी दिल्ली जा सकते हैं और राजेश और बीजी महेश मोदी के नई योजनाओं में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।  
अगले पन्ने पर कौन हैं मोदी के कानूनी सलाहकार...
				  																	
									  
				  				  
अगले पन्ने पर, कौन निभाता है मोदी के फंड राइजर की भूमिका...
				  																	
									  
काका के नाम से गुजरात में पहचाने जाने वाले सुरेन्द्र पटेल करीब दो दशक से भाजपा के बैंकर की भूमिका निभा रहे हैं। आडवाणी के करीबी और गुजरात भाजपा के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल जब उद्योगपतियों से पार्टी के लिए फंड लेने जाते हैं तो उनसे कोई सवाल नहीं पूछता है। मोदी सारे लेन-देन में उन पर भरोसा करते हैं। 
 
आगे की भूमिका : वे गुजरात में ही रहकर भाजपा के लिए काम करते रहेंगे। 
 
2001 बैच के आईएएस ऑफिसर विजय नेहरा टीम मोदी के सबसे युवा सदस्य हैं। वे सीएमओ में  संयुक्त सचिव हैं। आईआईटी ग्रेजुएट नेहरा आनंदी बेन के करीबी माने जाते हैं। 
आगे की भूमिका : माना जा रहा है कि सीएमओ में बदलती परिस्थिति में गुजरात में ही रहेंगे। 
 
अगले पन्ने पर, मोदी के सलाहकार..
				  																	
									  
गुजरात के टेरेंट ग्रुप वाइस प्रेजीडेंट वी चौथाईवाला मोदी के सलाहकार हैं। नागपुर आरएसएस से संबंध रखने वाले परिवार के विजय से मोदी विभिन्न मुद्दों पर सलाह लेते हैं। मोदी ने विजय को कई बार नौकरी से छुट्टी लेकर दिल्ली में चुनावी कैंपेन में शामिल होने के लिए आग्रह किया था। 
आगे की भूमिका : वे मोदी के सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं। 
 
अगले पन्ने पर कौन हैं मोदी के आंख और कान...
				  																	
									  
दिल्ली में गुजरात के आवासीय आयुक्त भरत लाल चार वर्षों से ज्यादा समय से मोदी की आंख और कान की भूमिका निभा रहे हैं। उनका जुड़ाव बड़े नेता, ब्यूरोक्रेट्स और पत्रकारों के साथ हैं ताकि अंदर  महत्वपूर्ण जानकारियां उन्हें मिल सके। 
आगे की भूमिका : वे पीएमओ में शामिल होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 
मोदी के लिसनर : अरविंद के. शर्मा 
1988 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद के शर्मा ने मोदी को एक विकासशील नेता के रूप में  प्रस्तुत करने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यूपी के मऊ के रहने वाले शर्मा को जटिल से जटिल समस्याओं को सुलझाने में माहिर माना जाता है, यही कारण हैं कि वे गुजरात में विधायकों की शिकायतों को संभालते हैं।
 
आगे की भूमिका : वे पीएमओ में आ सकते हैं जहां दूसरे मामलों के अलावा सांसदों में समन्वय बना सकते हैं।