बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव इतिहास
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (12:07 IST)

इंदिरा हत्याकांड के बाद हुआ था सर्वाधिक मतदान

इंदिरा हत्याकांड के बाद हुआ था सर्वाधिक मतदान -
FILE
नई दिल्ली। देश में इस बार मतदाता जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब तक लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक 64.01 प्रतिशत मतदान 1984 में हुआ था, तब कांग्रेस को भारी सफलता मिली थी।

पंजाब में आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस के प्रति उपजी सहानुभूति की लहर में भारी मतदान हुआ था।

इस चुनाव में 61.02 प्रतिशत पुरुषों तथा 58.06 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। इस बार 533 सीटों में 414 पर कांग्रेस को सफलता मिली थी।

वर्ष 2009 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान देश में पहली बार महिलाओं ने पुरुषों से लगभग 15 प्रतिशत अधिक मतदान किया था। इस चुनाव में कुल 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार महिलाओं ने 65.96 प्रतिशत तथा पुरुषों ने 50.97 प्रतिशत मतदान किया था।

इससे पूर्व हुए 14 लोकसभा चुनावों में से अधिकांश में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में काफी मतदान किया था। (वार्ता)