Hanuman Chalisa

हाबंग पेयांग : प्रोफाइल

FILE
हाबंग पेयांग आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी के सदस्‍य हैं। वे अरुणांचल प्रदेश के स्‍टेट इंफॉरमेशन कमिश्‍नर हैं। उनका जन्‍म 1 जनवरी 1958 को हुआ था।

शिलॉन्‍ग से स्‍नातक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्‍होंने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर किया और समाज विज्ञान में एम.फि‍ल किया। सूचना अधिकारी बनने से पूर्व पेयांग अरूणाचल प्रदेश के जेएन कॉलेज में व्‍याख्‍याता, अरूणाचल प्रदेश में ही जिला शोध अधिकारी, दिल्‍ली में न्‍यूज़ रीडर सह अनुवादक आदि क्षेत्रों में सेवा दे चुके हैं। इसके अतिरिक्‍त वह 'अरुणाचल न्‍यूज' नामक अंग्रेजी अखबार के संपादक भी रह चुके हैं।

शासकीय सेवा के अतिरिक्‍त पेयांग कई सामाजिक संस्‍थाओं के सदस्‍य भी हैं। उनकी पुस्‍तक 'इकॉनॉमिकल एंड सोशल चेंज इन नॉर्थ ईस्‍ट' 1988 में प्रकाशित हो चुकी है। वे राष्‍ट्रीय आरटीआई अवॉर्ड प्राप्‍त करने वाले पहले व्‍यक्‍ति हैं, जिन्‍हें 2009 में उत्‍कृष्‍ट इंफ़ॉरमेशन कमीशन के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान किया गया था।

पेयांग उत्‍तर पूर्व में आम आदमी पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में वे पश्‍चिम अरूणाचल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कांग्रेस के तकम संजोय कर रहे हैं।
Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका