मोदी लहर पर सवार बीकानेर भाजपा
-मुकेश बिवाल
KANAK MEDIA
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मोदी लहर को यहां के भाजपा प्रत्याशी का बड़बोलापन (पदोन्नति में आरक्षण व जातिवादी राजनीतिक आरोप), संभाग मुख्यालय के किसी भाजपा विधायक को व दिग्गज नेता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का साथ ना होने तथा कांग्रेस प्रत्याशी शंकर पन्नू की जीत के लिए राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बीकानेर मूल के रामेश्वर डूडी व श्रीकोलायत से पहली बार कांग्रेस की टिकट पर देवीसिंह भाटी को हराकर विजयी हुए युवा दिलों की धड़कन और बड़े-बुजुर्गों के स्नेहिल के आशीर्वाद से आगे बढ़े भंवरसिंह भाटी की प्रतिष्ठा भी अर्जुन मेघवाल के लिए खलल व विजयी रोड़ा बने हैं।
KANAK MEDIA
चूंकि बीकानेर की जनता पीएम तो मोदी को देखना चाहती है, लेकिन सांसद के रूप में अर्जुनराम को ना पब्लिक ना बीकानेर जिले के भाजपा विधायक चाहते हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस कड़े मुकाबले में फंसी नजर आ रही बीकानेर 'सांसद पद की कुर्सी' के लिए अप्रत्याशित चुनावी नतीजे आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

