sundarkand
✕

गणेश चतुर्थी 2026: गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2026 (13:03 IST)
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश विसर्जन गणेश चतुर्थी के त्योहार का समापन चरण है, जिसमें भगवान श्री गणेश की मूर्ति को ढोल-नगाड़ों और भक्तिभाव के साथ जल (नदी, तालाब या समुद्र) में जल में विसर्जित किया जाता है। मुख्य विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है, लेकिन लोग अपनी मन्नत और सुविधा अनुसार इसे डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन या 7 दिन में भी करते हैं। माना जाता है कि 10 दिनों तक भक्तों के घर में रहकर बप्पा उनके सभी दुखों, कष्टों और नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ लेकर जल में प्रवाहित कर देते हैं। अनंत चतुदर्शी या गणेश विसर्जन का यह पावन पर्व इस बार 25 सितंबर, शुक्रवार 2026 को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त... 
 

गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ: सुबह 07:41 से 09:12 तक।
अमृत: सुबह 09:12 से 10:42 तक।
शुभ: सुबह 12:13 से 13:43
चर: शाम 04:44 से 6:14 तक।
 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:53 से 05:40 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:19 तक।

विसर्जन की विधि

पर्यावरण अनुकूल विसर्जन

आजकल मिट्टी (शाडू माटी) की मूर्तियों का चलन बढ़ रहा है ताकि जल निकायों को नुकसान न पहुंचे। बाल्टी या बड़े बर्तन में पानी भरकर मिट्टी के गणेशजी को विसर्जित किया जाता है। गलने के बाद उस मिट्टी का उपयोग गमलों या पौधों में कर लिया जाता है। नदियों और समुद्र को प्रदूषण से बचाने के लिए कृत्रिम तालाब भी बनाए जाते हैं।
ALSO READ: अयोध्या में गणेशोत्सव की धूम, 150 से ज्यादा पंडालों में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, 56 भोग से हुआ पूजन

पंचतत्व का सिद्धांत और विघ्नों का हरण

मिट्टी से बनी प्रतिमा जल में विलीन होकर पुनः प्रकृति में मिल जाती है। यह जीवन चक्र का संदेश देती है, जो आकार लेता है, वह अंततः निराकार में विलीन हो जाता है। माना जाता है कि 10 दिनों तक भक्तों के घर में रहकर बप्पा उनके सभी दुखों, कष्टों और नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ लेकर जल में प्रवाहित कर देते हैं।
 

गणेश विसर्जन की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत की रचना के लिए श्री गणेश से लगातार 10 दिनों तक लेखन करवाया था। 10 दिनों की कठिन मेहनत से गणपति जी का शारीरिक तापमान बहुत बढ़ गया। उन्हें शीतल करने के लिए 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी को वेदव्यास जी ने उन्हें जल में स्नान कराया। इसी घटना की याद में गणेश विसर्जन की परंपरा चली आ रही है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख