1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. Shri Ganesh Chtaurthi Shubh Muhurat

Shri ganesh Sthapna shubh muhurat : गणपति स्थापना 2019 के शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी विशेष
श्री गणेशोत्सव की शुभकामनाएं ... . इस वर्ष श्री गणेश चतुर्थी के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग है। सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी हैं। सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ हैं। ग्रहों और सितारों की इस शुभ स्थिति के कारण इस त्योहार का महत्व और शुभता और अधिक बढ़ रही है। 
 
शुभ ग्रह-नक्षत्रों की छांव तले गणेश जी की स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होगी। 2 सितंबर 2019, सोमवार की शुरुआत हस्त नक्षत्र में होगी लेकिन श्रीगणेश जी की स्थापना चित्रा नक्षत्र में की जाएगी। मंगल के इस नक्षत्र में चंद्रमा होने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। चित्रा नक्षत्र और चतुर्थी तिथि का संयोग 2 सितंबर को सुबह लगभग 8 बजे से शुरू होकर पूरे दिन रहने वाला है। 
 
 
भगवान श्री गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त:
 
प्रात: 6 बजे से 7: 30 बजे तक अमृत योग
 
सुबह 9 बजे से 10: 30 बजे तक शुभ योग
 
दोपहर 1: 30 बजे से 3 बजे तक चर योग
 
दोपहर 3 बजे से 4: 30 बजे तक लाभ योग
 
शाम 4: 30 बजे से लेकर 6 बजे तक अमृत योग
 
शाम 6 बजे से 7: 30 बजे तक चर योग
 
12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त है।  
 
अगला लेख
Ganesh Chaturthi 2019 Pujan vidhi : श्री गणेश का जब घर में हो आगमन तो ऐसे करें उनका स्वागत, पढ़ें पौराणिक विधि