1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. never do these 15 things after bringing ganpati at home this ganesha chaturthi

जब घर में हो विराजित श्री गणेश तो यह 15 काम बिलकुल न करें वरना...

गणेश उत्सव
क्या आप जानते हैं कि श्री गणेश के घर में रहने तक कुछ विशेष नियमों का पालन आवश्यक है। भगवान श्री गणेश की स्थापना से पहले यह जरूर पढ़ें। अगर आप इन 10 दिनों में इनमें से कोई भी काम करेंगे तो श्री गजानन आपसे नाराज हो जाएंगे... पढ़ें 15 जरूरी बातें... 
 
1* हिंसा से दूर रहें, मन में बुरे भाव न आने दें।
 
2* संभोग न करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें।
 
3* क्रोध न करें, संयम से काम लें।
 
4* झूठ नहीं बोलें।
 
5* मांस-मदिरा का सेवन न करें।
 
6* घर में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल न करें।
 
7* कुछ भी खाने से पहले बप्पा को भोग लगाएं।
 
8* परिवार का कोई न कोई सदस्य घर पर रहे, उन्हें अकेला छोड़ कर न जाएं।
 
9* जुआ न खेलें।
 
10* निंदा, चुगली करने से बचें। 
 
11* चोरी करने से इस लोक में ही नहीं परलोक में भी दुख भोगना पड़ता है। इस बुरी आदत से दूर रहें।
 
12* घर में गंदगी न करें। विशेषकर मंदिर में तो बिलकुल नहीं। 
 
13 * बच्चों पर हाथ न उठाएं। 
 
14 * स्त्री का अपमान न करें। 
 
15* किसी का उपहास न करें। 
अगला लेख
हरतालिका तीज 12 सितंबर को, क्या आपने एकत्र कर ली यह पूजा सामग्री, पढ़ें पूजा विधि