Hanuman Chalisa
✕

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति विसर्जन के बाद ये 5 कार्य जरूर करें

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 (15:33 IST)
गणेश विसर्जन के बाद भगवान श्री गणेश की कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने की सलाह दी जाती है। यदि आप गणेश चतुर्थी 2026 पर गणपति विसर्जन के बाद के नियमों के बारे में जानना चाहते हैं, तो विसर्जन के तुरंत बाद ये 5 कार्य अवश्य करें।
ALSO READ: गणेश चतुर्थी 2026: गणपति विसर्जन के नियम, पूजा सामग्री का क्या करें? जानें पूरी विधि

1. विसर्जन स्थल की सफाई और क्षमा याचना

गणपति प्रतिमा के विसर्जन के बाद उस स्थान को साफ-सुथरा करें। इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान गणेश से जाने-अनजाने में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें और उनसे अगले वर्ष पुनः आने की प्रार्थना करें।
 

2. घर के मंदिर की सफाई व गंगाजल छिड़काव

घर वापस लौटकर पूजा स्थल और पूरे घर को स्वच्छ करें और अपने स्थायी गणपति जी की स्थापना कर पूजा और आरती करें। कई घरों में यह होता है कि नए गणेशजी लाते हैं और उनकी स्थापना करके उनकी पूजा करते हैं 10 दिन बाद में उन्हें स्थान से हटाकर पुराने गणेशजी का विसर्जन करते हैं। 
 

3. मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

विसर्जन की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार पर देसी घी या तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। यह सुख-समृद्धि के आगमन और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने का प्रतीक माना जाता है।
ALSO READ: गणेश चतुर्थी 2026: घर पर कैसे करें गणपति विसर्जन, जानिए आसान विधि और 5 महत्वपूर्ण नियम

4. दान-दक्षिणा और भोजन वितरण

भगवान गणेश के विसर्जन के उपरांत गरीबों, जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को भोजन कराएं या सामर्थ्य अनुसार अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान करें। विसर्जन के दिन दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
ALSO READ: पूर्णिमा श्राद्ध 2026 का महत्व और लाभ: जानिए क्यों खास है पितृ पक्ष की यह पहली तिथि

5. सात्विक भोजन और शांति

विसर्जन वाले दिन घर में पूरी तरह से सात्विक भोजन बनाएं और परिवार में शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखें। इस दिन किसी से भी वाद-विवाद या कटु वचन बोलने से बचें।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख