Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. Ganesh Chaturthi upay In Hindi

पारद गणेश पूजन से आती है समृद्धि, जानें 5 विशेष लाभ

पारद गणेश पूजन
पारद को बहुत ही पवित्र धातु माना गया है। इसे ईश्वरीय धातु भी कहा जाता है। इसी वजह से प्राचीन धर्मग्रंथों में भगवान विभिन्न स्वरूपों की पारद से बनी प्रतिमाओं के पूजन का विधान है। पारद स्वरूप के पूजन से विशेष मनोकामना की पूर्ति होती है। 
कहा जाता है कि पारद से निर्मित भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से वह सबकुछ मिल जाता है जो आप चाहते हैं। जहां भी पारद गणेश का पूजन होता है वहां हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। विशेष तौर पर धन की कभी कोई कमी नहीं आती। 
 
जानिए पारद गणेश के पूजन के बारे में कुछ विशेष बातें : -

* पारद गणेश की स्थापना से आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है।
 
* पारद गणेश की स्थापना से रिद्धि-सिद्धि यानी धन व बुद्धि दोनों की प्राप्ति होती है।
* बुधवार के दिन पारद गणपति को अपनी दुकान या गोदाम में स्थापित करने से धन में हमेशा वृद्धि होती रहती है।
 
* पारद गणपति की रोज पूजा करने से गरीबी दूर होती है।
 
* विद्यार्थी यदि नित्य पारद गणपति की पूजा करें तो उन्हेंं सफलता मिलनी तय है।