सोमवार, 16 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. Eleventh Day y of Ganesh festival remedies and auspicious time
Written By WD Feature Desk
Last Modified: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (15:14 IST)

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के 11वें दिन के अचूक उपाय और पूजा एवं विसर्जन का शुभ मुहूर्त

Ganesh visarjan 2024: गणेश पूजा और विसर्जन का शुभ मुहूर्त

ganesh visarjan AI
ganesh visarjan AI
Eleventh Day of Ganesh festival 2024: गणेश उत्सव का आज ग्यारहवां और अंतिम दिन है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन होगा। 17 सितंबर 2024 मंगलवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा का ग्यारहवां दिन है। जा‍निए इस दिन का क्या है पूजा और विसर्जन का शुभ मुहूर्त और इस दिन कौनसे ऐसे उपाय करें कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।
 
विसर्जन से पहले पूजा का शुभ मुहूर्त:-
सुबह की पूजा का समय: प्रात: 04:33 से 06:07 के बीच। इसके बाद 07:29 से 08:54 के बीच।
दोपहर की पूजा का समय: दोपहर 11:51 से अपराह्‍न 12:40 बजे के बीच।
शाम की पूजा का समय: शाम 06:23 से शाम 07:34 के बीच।
रात्रि पूजा का समय: रात्रि 07:15 से 08:25 के बीच।
 
गणेश विसर्जन का शुभ महुर्त:
सुबह का शुम मुहूर्त: 06:07 से सुबह 08:54 तक।
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 से 12:40 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर बाद 02:18 से 03:07 तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:23 से 06:47 तक।
सन्ध्या मुहूर्त- शाम 06:23 से 07:34 तक।
ganesh visarjan AI
ganesh visarjan AI
गणेश उत्सव के ग्यारहवें दिन के उपाय:-
  • इस दिन गणेशजी की पूजा हनुमानजी के साथ करें।
  • गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
  • गणेशजी को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें।
  • किन्नरों को पैसे दान दें। 
  • कन्याओं को भोजन कराएं।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • तुलसी के पत्ते का सेवन करें। 
  • सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।
  • लाल मसूर, गुड़ और लाल कपड़े का दान करें।