Hanuman Chalisa

Ganesh chaturthi 2025: गणेश जी से जुड़े 10 रोचक तथ्य

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 25 अगस्त 2025 (12:22 IST)
Highlights 
 
जानें गणेश जी के संबंध में अनसुनी बातें। 
श्री गणेश कौन हैं जानें।
गणपति बप्पा के बारे में 10 खास बातें जानिए।

Ganesh chaturthi : पौराणिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। वे भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं और भगवान गणेश के बारे में पुराणों में कई रहस्यों का उल्लेख भी मिलता है, खास कर उनकी उत्पत्ति और सिर को लेकर गहरी और अद्भुत जानकारी पढ़ने को मिलती है। लेकिन हम यहां आपको बता रहे हैं भगवान श्री गणेश के संबंध में 10 ऐसी विशेष बातें जो आपने अब तक नहीं सुनी होगी।ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री और विधि
 
जानें विनायक/ गणेश/ गणपति के बारे में 10 अनसुनी रोचक बातें
 
1. श्री गणेश का असली नाम विनायक है। गणों के मुखिया होने के कारण उन्हें गणेश या गणपति कहते हैं।
 
2. गणेश जी के प्रत्येक अवतार का रंग अलग-अलग है परंतु मान्यतानुसार शरीर का मुख्य रंग लाल तथा हरा है।
 
3. पुराणों में गणेश जी के 64 अवतारों का वर्णन मिलता है। 
 
4. गणेश जी के भाई कार्तिकेय के अलावा अन्य भाइयों के नाम ये हैं- सुकेश, जलंधर, अयप्पा, भूमा, अंधक और खुजा।
 
5. श्री गणेश जी की बहन का नाम अशोक सुंदरी है। इसके अलावा मां ज्वालामुखी और मनसादेवी भी उनकी बहनें हैं।
 
6. भगवान श्री गणेश के 12 प्रमुख नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लम्बोदर, विकट, विघ्ननाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचन्द्र और गजानन हैं।
 
7. गणेश जी सतयुग में सिंह, त्रेता में मयूर, द्वापर में मूषक और कलिकाल में घोड़े पर सवार बताए जाते हैं।
 
8. गणेश जी की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। उनके पुत्र लाभ और शुभ तथा पोते आमोद और प्रमोद हैं। पुत्री का नाम मां संतोषी हैं।
 
9. गणेश जी को पौराणिक पत्रकार या लेखक भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने ही 'महाभारत' का लेखन किया था। 
10. रामभक्त हनुमान जी की तरह ही गणेश जी को सभी देवताओं की शक्तियां प्राप्त हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2025: बाजार से गणेश मूर्ति खरीदने के बाद इस तरह घर में कराएं मंगल प्रवेश, गणपति जी होंगे प्रसन्न
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक दर्शन : 2026 की राखी और संस्कारों में छिपी ग्रह ऊर्जा

चातुर्मास 2026: प्रथम के बाद द्वितीय चातुर्मास प्रारंभ, जानिए इस माह क्या करें और क्या नहीं

Rakhi mithai: रक्षाबंधन स्पेशल फूड: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास 5 मिठाइयां

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

अगला लेख