1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2022
  3. गणेश चतुर्थी: व्यंजन
  4. Puran Poli Recipe In Hindi

चतुर्थी पर श्री गणेश को आज लगाएं यह खास भोग, देंगे खुशहाली का वरदान

पूरन पोली
सामग्री : 200 ग्राम चने की दाल, 300 ग्राम आटा, 300 ग्राम शकर, 6-7 पिसी हुई इलायची, 2 ग्राम जायफल, 8-10 केसर के लच्छे, 300 ग्राम शुद्ध घी।
 
विधि : सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में चने की दाल को अच्छी तरह से धोकर, दाल से डबल पानी लेकर कम आंच पर 30 से 35 मिनट पकने दें। 2-3 सीटी लेने के बाद गैस बंद कर दें। कुकर ठंडा होने के बाद चना दाल को स्टील की छन्नी में निकाल लें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। 
 
दाल जब ठंडी हो जाए, तब उसमें 300 ग्राम शकर में से 150 ग्राम शकर मिलाकर मिक्सी में पीस लें। पीसी हुई दाल के मिश्रण को एक कढ़ाई में निकालकर उसमें बची हुई 150 ग्राम शकर भी मिला दें। इस प्रकार पूरी 300 ग्राम शकर भी मिला दें।
 
अब इस मिश्रण को कम आंच पर औटाएं यानी तब तक पकाएं, जब तक पूरन की गोली न बनने लगे। जब पूरन बन जाए तब आंच से उतार लें और ठंडा करें। ऊपर से जायफल, इलायची, केसर डालकर मिश्रण के आवश्यकतानुसार 10-12 गोले बना लें।
 
एक थाली में मैदे की छन्नी से छना आटा लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी का मोयन डालकर रोटी के आटे जैसा गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर 1-1 लोई में 1-1 पूरन का गोला रखकर आटा लगाकर मोटी रोटी की तरह बेल लें। अब गरम तवे पर धीमी आंच पर शुद्ध घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी सेंक लें। 
 
अब तैयार पूरन पोली का श्री गणेश को भोग लगाकर खुशहाल जीवन का वरदान पाए। 

Puran poli
अगला लेख
हरतालिका तीज के व्रत की एकदम सरल पूजा विधि