बप्पा को लगाएं इस प्रिय मोदक का भोग, नोट कर लें रेसिपी
Rice modak recipe
राइस मोदक
सामग्री : 1 कप चावल का आटा, 1 कप बारीक किया हुआ गुड़, 1 कप खोपरे का बूरा, 1/4 कटोरी मेवे की कतरन, 1/2
चम्मच इलायची पाउडर, चुटकी भर नमक, आवश्यकतानुसार घी।
विधि : सबसे पहले एक कढ़ाई में गुड़ पिघला लें तथा उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। फिर उसमें खोपरे का बूरा मिलाकर हल्के से भून लें। अब इस मिश्रण में मेवे की कतरन डालें, मिलाएं और आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
तत्पश्चात चावल के आटे को पानी की सहायता से नरम गूंथ कर थोड़ी देर ढंक कर रख दें।अब आटे की छोटी-सी लोई हाथ में लेकर फैलाएं, ऊपर से एक छोटा चम्मच मिश्रण रखकर मोदक का आकार सभी मोदक तैयार कर लें।
अब एक कढ़ाई में घी गरम करके धीमी आंच पर सभी मोदक तल लें। लीजिए तैयार शाही राइस मोदक से भगवान श्री गणेश को भोग लगाएं।

