manglik dosh calculator
✕

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के लिए बनाएं ये खास लड्डू, नोट करें रेसिपी

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (13:13 IST)
bhog for ganpati bappa : सूजी/रवा के लड्‍डू बनाना बेहद आसान है। तो क्यों न इस बार गणेश उत्सव में गणपति बप्पा को भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न किया जाए। आइए जानते हैं यहां सूजी के लड्‍डू बनाने की बहुत ही सरल विधि- 
सूजी के लड्डू कैसे बनाएं 
 
सामग्री : 500 ग्राम सूजी/रवा, 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शकर का बूरा, 25 ग्राम किशमिश, 25 ग्राम चारोली, एक चम्मच इलायची पाउडर, गुनगुना पानी आवश्यक्तानुसार।
 
विधि : सूजी या रवे को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब रवे को गुनगुने पानी से कड़ा गूंथ लें। एक कढ़ाई में घी गरम रखें। अब गूंथे आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आंच पर तल लें। अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके चलनी से छान लें। सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
 
अब रवे में शकर का बूरा, इलायची पाउडर व चारोली मिला दें। आवश्‍यकतानुसार और घी मिला लें ताकि उनके लड्‍डू आसानी से बन जाए। अब लड्‍डू बनाते समय ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए तैयार टेस्टी रवा लड्‍डू से गणेशोत्सव की त्योहार मनाएं।

ALSO READ: Chocolate Modak Recipe : चॉकलेट मोदक रेसिपी बनाने की सबसे सरल विधि

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सभी देखें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

अगला लेख