• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2023
  3. गणेश चतुर्थी: व्यंजन
  4. Chocolate Modak Recipe
Written By

Chocolate Modak Recipe : चॉकलेट मोदक रेसिपी बनाने की सबसे सरल विधि

Chocolate Modak Recipe : चॉकलेट मोदक रेसिपी बनाने की सबसे सरल विधि - Chocolate Modak Recipe
Chocolate Modak : गणेशोत्सव का मौका है, और घर में मोदक ना बनें, यह भला कैसे संभव है। आइए इस गणेश पर्व में घर पर बनाएं कुछ खास रेसिपीज। आप भी अवश्य ट्राय करें चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी। पढ़ें आसान विधि... 
 
Chocolate Modak कैसे बनाएं, देखें सामग्री : 
1 कप चावल का आटा, 1/2 कप मैदा, 2 चम्मच घी, एक चुटकीभर नमक, देशी घी। 
 
सामग्री (भरावन के लिए) :
1 कप मावा, 1/2 कप शक्कर, 1/2 कप किसी हुई चॉकलेट, चॉकलेट सॉस (अंदाज से)।
 
विधि : 
सबसे पहले एक कढ़ाई में मावा हल्का-सा भून लें एवं ठंडा कर लें। अब उसमें चॉकलेट व शक्कर मिलाकर अलग रख लें। तत्पश्चात कवर सामग्री मिलाकर गूंथ लें। 10-15 मिनट पश्चात उसकी पूरियां बेल कर भरावन भरें। 
 
मोदक का आकार दें और गरम घी में मोदक धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। 
 
लीजिए तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक। अब इस खास व्यंजन का भगवान श्री गणेश को नैवेद्य चढ़ाएं।

Chocolate modak