Hanuman Chalisa
✕

Xiaomi ने लांच किए धमाकेदार लैपटॉप, कम कीमत के साथ बेहतरीन फीचर्स

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (18:52 IST)
Xiaomi ने भारत में दो लैपटॉप लांच किए हैं। स्मार्टफोन और टीवी के बाद Xiaomi लैपटॉप मार्केट में भी अपनी पैर जमाना चाहती है। लैपटॉप मी नोटबुक और मी नोटबुक होरिजन एडिशन नाम से लांच किए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो Xiaomi ये दोनों लैपटॉप बेहद स्लिम डिजाइन वाले हैं।

इनमें पतले बेजल, दमदार बैटरी लाइफ जैसे कई धमाकेदार फीचर मिल रहे हैं। दोनों लैपटॉप की सेल 17 जून से mi.com, अमेजन इंडिया, मी होम और मी स्टूडियो पर शुरू की जाएगी। कंपनी इन्हें ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने इन दोनों प्रोडक्ट पर कई ऑफर्स भी दिए हैं। मी नोटबुक 14 के दोनों वेरिएंट पर अगले 1 महीने तक एचडीएफसी कार्ड पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। 
 
ये हैं फीचर्स : मी नोटबुक 14 लैपटॉप के 5 वेरिएंट लांच किए गए हैं। इनमें नोटबुक 14 के 3 वेरिएंट और नोटबुक 14 होरिजन एडिशन के 2 वेरिएंट लांच किए गए हैं। Xiaomi के लैपटॉप की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 10 घंटे का बैकअप देती है। इसके साथ ही इसमें 65W का चार्जर दिया गया है जिससे 0 से 50 फीसदी चार्ज होने में सिर्फ 35 मिनट का समय लगता है।
Xiaomi के मी नोटबुक 14 में इंटेल 10 Gen प्रोसेसर दिया गया है। Xiaomi के लैपटॉप Intel i7 10 Gen और Intel i5 10Gen प्रोसेसर के साथ पेश किए गए हैं। इन में 8GB की रैम दी गई है, जबकि स्टोरेज के लिए 512GB की हार्ड डिस्क ड्राइव दी गई है। Xiaomi के नोटबुक का वजन 1.35 किलोग्राम है। इसके साथ ही इसका साइज कॉम्पेक्ट है।

मी नोटबुक को ग्रे कलर में पेश किया गया है, 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 का है। मी नोटबुक के बैजल 3एमएम वाइड हैं। इसके साथ ही होरिजन वेरिएंट में एंटी ग्लेयर कोटिंग दी गई है। मी नोटबुक में व्यूविंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें दो USB 3.1 पोर्ट और एक USB 2.0 पोर्ट दिया गया है। मी नोटबुक में स्टीरियो स्पीकर दिया है जो DTS साउंट टेक के साथ आता है।
 
क्या कीमत  : मी नोटबुक 14 होरिजन एडिशन को 2 वेरिएंट में लांच किया गया है। होरिजन एडिशन का पहला वेरिएंट 512 GB और i5 वेरिएंट को 54,999 रुपए और 512 GB और i7 वेरिएंट को 59,999 रुपए में पेश किया है। मी नोटबुक 14 को 3 वेरिएंट में लांच किया गया है। मी नोटबुक 14 का 256 GB वेरिएंट 41,999 रुपए, 512 GB वेरिेएंट 44,999 रुपए और 512GB + Navidia ग्राफिक्स कार्ड वाला वेरिएंट 47,999 रुपए में मिलेगा।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख