ramcharitmanas
✕

AXL World की X-Fit M57 स्मॉर्ट वॉच लांच, फिटनेस ट्रैकर की खूबियां, कीमत 3599 रुपए

Updated: सोमवार, 18 जुलाई 2022 (17:44 IST)
AXL वर्ल्ड ने भारतीय बाजार में किफायती श्रेणी में ऐसा नया फुल टच स्मार्टवॉच लांच की है। इसन सिर्फ कॉलिंग की सुविधा है बल्कि इसमें एक फिटनेस ट्रैकर की सभी अत्याधुनिक खुबियां भी हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 3599 रुपए रखी है जो अभी उसकी वेबसाइट के साथ ही ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन पर भी उपलब्ध है।

कंपनी ने ग्राहकों को बहुत पंसद आने का दावा करते हुए कहा है कि यह यूजर्स के जीवन में काफी सुगमता लाने वाला है। कंपनी के निदेशक अतुल मोदी ने कहा कि एएक्सएल श्रेणी में इसके साथ हम कई फीचर उपलब्ध करा रहे हैं जो इसको इस श्रेणी का एक बेस्ट प्रोडक्ट बना सकते हैं।

यह वॉच निश्चित रूप से आने वाले दिनों में एक लोकप्रिय उत्पाद बनने वाली है क्योंकि इसमें ग्राहकों के लिए अनूठे फीचर दिए गए हैं। फुल टच स्मार्टवॉच में 1.28 इंच एचडी फुल स्क्रीन दी गई है और यह 240 पिक्सल के साथ है। 10 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है और यह मौजूद ज्यातार स्मार्टवॉच की तरह सिर्फ फिटनेस ट्रैकर नहीं है बल्कि इसमें कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं जिसमें ब्लूटुथ वी 5.0 कॉलिंग दी गई है।

साथ ही मल्टी-स्पोर्ट मोड के साथ कम्पलीट हेल्थ ट्रैकिंग उपलब्ध कराई गई है। यह स्टैंडर्ड ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसमें चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने, बास्केटबॉल, योग और फिटनेस आदि की ट्रैकिंग की जानकारी मिलती है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख