dharma sangrah
✕

Apple का सस्ता MacBook, मचा देगा धमाल, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत

Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (18:36 IST)
Apple जल्द अपना सबसे सस्ता MacBook लॉन्च करने वाली है। यह गूगल क्रोमबुक और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले सस्ते लैपटॉप का बेहतर ऑप्शन बन सकता है। मीडिया खबरों की मानें तो इसमें iPhone में इस्तेमाल होने वाला Bionic चिपसेट दिया जा सकता है।
ALSO READ: Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र
मीडिया खबरों के मुताबिक यह लैपटॉप खास तौर पर स्टूडेंट्स, बिजनेसमैन और अन्य सामान्य यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। बेसिक यूज करने वाले यूजर्स इस लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप्पल का यह अपकमिंग MacBook हल्की-फुल्की वेब ब्राउजिंग और डेली वर्क के लिए होगा। इसे 2026 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। 
 
क्या रहेंगे फीचर्स
Apple का यह सस्ता लैपटॉप M सीरीज के चिपसेट के साथ नहीं आएगा। खबरों के मुताबिक इसमें Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो M सीरीज के चिपसेट के मुकाबले सस्ते होते हैं। इसमें कंपनी LCD डिस्प्ले दे सकती है। यह लैपटॉप 13.6 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है और MacOS पर काम करेगा।
 
क्या रह सकती है कीमत
इसमें लो कॉस्ट वाले हार्डवेयर का इस्तेमाल कर सकता है ताकि MacBook की कीमत कम रखी जा सके। यह मैकबुक टेस्टिंग फेज में है। कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Air (M4) है, जो 99,900 रुपए में आता है। हालांकि, डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद इसे 80 हजार रुपए की रेंज में खरीदा जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्‍स की मानें तो इसकी कीमत 50000 के करीब हो सकती है।   Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

आ रहा है देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO! रिलायंस जियो पर निवेशकों की नजर, जानिए क्या है GMP?

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की Inside Story, 23 IAS समेत 11 जिलों के कलेक्टर क्यों बदले गए?

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अगला लेख