dharma sangrah
✕

छोटे निवेशक ध्यान दें, Investment के दौरान 5 बड़ी गलतियों से बचें

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (19:55 IST)
सभी बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों की नजर छोटे निवेशकों पर होती है। इन कंपनियों से जुड़े लोग कई बार आम आदमी की जेब से पैसा निकालने के लिए कंपनियों के लुभावने प्लान्स के साथ ही अपनी ओर से भी बड़े-बड़े वादे कर डालते हैं। आर्थिक सुरक्षा की चाह में व्यक्ति मार्केट रिस्क जैसी अहम बातों की भी अनदेखी कर देता है। आइए हम बात करते हैं उन गलतियों के बारे में जो आम निवेशक को भारी पड़ सकती है...
 
1. अन प्लान्ड इनवेस्टमेंट : आम आदमी को निवेश की ज्यादा समझ नहीं होती है। जब भी पैसा आता है उसे निवेश कर रिर्टन का इंतजार करने लगता है। थोड़ा सा नुकसान होने पर वह घबरा जाता है और पैसा निकालकर खुद का नुकसान कर लेता है। निवेश हमेशा प्लानिंग के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही निवेशक को यह भी पता होना चाहिए कि निवेश की गई रकम का इस्तेमाल कब और कैसे करना है?
 
2. सेविंग और इनवेस्टमेंट को एक समझना : अकसर लोग सेविंग और इनवेस्टमेंट को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इन दोनों में बड़ा अंतर होता है। आजकल के दौर में बचत करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है वहीं अगर हम अपनी पूंजी को बढ़ाना चाहते हैं तो हमें निवेश करना होगा। नियमित रूप से सेव करना और लंबे समय के लिए निवेश करना बेहद आवश्यक है। 
 
3. बगैर पढ़े पेपर साइन करना : यह भी देखने में आता है कि निवेश करते समय लोग बगैर पेपर पढ़े ही उस पर साइन कर देते हैं। अगर आप इन पेपर्स को साइन करने से पहले पढ़ लेते हैं तो आपकों निवेश के संबंध में सभी बारिकियों का पता चल जाएगा और आप धोखे का शिकार नहीं होंगे। जो व्यक्ति आपके पास निवेश के लिए आया है, हो सकता है जल्दी में हो पर पैसा आपका है आप इसे सोच समझकर ही निवेश करें।
 
4. ज्यादा प्रॉफिट के लालच में रिक्स को इग्नोर करना : कई लोग ज्यादा प्रॉफिट के लालच में रिक्स को इग्नोर करते हैं। कहा जाता है कि मोर रिस्क, मोर प्रॉफिट। नो रिस्क, नो प्रॉफिट। ऐसे में रिस्क तो लेना ही पड़ता है पर यह केलकुलेटेड होना चाहिए। अर्थात बीच का रास्ता ही बेहतर है ताकि ज्यादा फायदा ना हो तो नुकसान भी कम हो।
 
5. एक ही जगह ज्यादा निवेश करना : अगर आप मंझे हुए निवेशक नहीं है तो आपको एक ही जगह निवेश करने से बचना चाहिए। किसी अच्छे वित्त सलाहकार की मदद से आप अपने निवेश को अलग अलग जगह निवेश करिए। इससे आपके निवेश की एवरेजिंग हो जाएगी।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख