dharma sangrah
✕

अगर आप भी इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं तो अपनाइए यह 5 खास उपाय...

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (20:02 IST)
अगर आपकी आय इनकम टैक्स के दायरे में आती है और आपको यह नहीं पता कि कैसे आप अपनी आय पर लगने वाले टैक्स को बचा सकते हैं तो यह बातें 5 आपके बेहद काम की है... 
 
समय पर जमा करें इनकम टैक्स रिटर्न : अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं तो आपको निर्धारित समय तक इनकम टैक्स रिटर्न जरूर भरना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपको टैक्स तो देना ही होगा साथ ही जुर्माना भी अदा करना पड़ सकता है। रिटर्न भरते समय आपको डॉक्यूमेंट की कॉपी जरूर जमा करनी चाहिए। जिन डॉक्यूमेंट्स की मूल प्रति लगती है उनकी मूल प्रति ही जमा करें, शेष की फोटोकॉपी से भी काम चल जाएगा। 
 
बच्चों की फीस की रसीद संभालकर रखें : अगर आपके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं तो उनकी ट्यूशन फीस पर लगने वाले पैसों पर आपको 100 फीसदी टैक्स में छूट मिलती है। अगर आप इसकी रसीद इनकम टैक्स रिटर्न के साथ लगाते हैं तो आप टैक्स में छूट का फायदा उठा सकते हैं। बुक्स और अखबारों के बिलों पर भी 12 हजार रुपए तक की छूट प्राप्त की जा सकती है।
 
होम लोन चुकाने में खर्च की गई रकम पर भी मिलती है पूरी छूट : अगर आपने लोन पर घर लिया है तो मूल और ब्याज दोनों पर आपको टैक्स में छूट मिलती है। इसके लिए आपको बैंक से सर्टिफिकेट जरूर ले लेना चाहिए।  

पीएफ पर छूट : अगर आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं और आपका ईपीएफ कटता है तो कटने वाली रकम पर आपको टैक्स में पूरी छूट मिलती है। अगर आपने पीपीएफ खाता खोला है तो भी आपको टैक्स में छूट मिलती है। इसी तरह नोटिफाइड म्यूचुअल फंड्स और 5 साल की एफडी पर भी आपको टैक्स में छूट मिलती है।
 
स्वास्थ्य बीमा/ जीवन बीमा की प्रीमियम पर छूट : अगर आपने जीवन बीमा करा रखा है तो प्रीमियम की रसीद की कॉपी जमा कराकर आप अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक की छूट ले सकते हैं। स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम पर भी आपको 80 हजार रुपए तक की छूट मिलती है। शिक्षा ऋण के ब्याज पर भी आपको कोई कर नहीं देना होगा। हालांकि इसके लिए इनकम टैक्स रिटर्न के साथ बैंक सर्टिफिकेट भी देना होगा।  

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

अगला लेख