ramcharitmanas

अति रक्षात्मक खेल पर इंग्लैंड के कोच और कप्तान के विरोधाभासी बयान

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2026 (14:09 IST)
अर्जेंटीना पर एक गोल करने के बाद इंग्लैंड ने रक्षात्मक रवैया अपना लिया। इंग्लैंड ने वह किया जो इस टूर्नामेंट में टीमों ने अर्जेंटीना के खिलाफ किया। मिस्र ने 2-0 की बढ़त के बाद अति रक्षात्मक रवैया अपना लिया जिसके बाद उसको 2-3 की हार देखनी पड़ी। वहीं स्विटजरलैंड ने भी एक -एक की बराबरी के बाद यह ही किया लेकिन अंत में अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने 2 गोल कर दिए और स्कोरलाइन 1-3 हो गई।  

इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने माना कि बढ़त लेने के बाद रक्षापंक्ति का गोलमुख के आगे खड़े हो जाना गलत नहीं था।ट्यूशेल ने कहा, ‘‘वे हर हेडर पर प्रहार कर रहे थे। वे लगातार क्रॉस पर क्रॉस दे रहे थे इसलिए हमने ‘बैक फाइव’ (रक्षा पंक्ति में पांच खिलाड़ी) वाली रणनीति अपनाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गोल के ठीक बाद हमने बहुत सारे क्रॉस और बहुत सारे मौके विरोधी टीम को दे दिए। इसलिए हमने मदद करने की कोशिश की। लेकिन जाहिर है कि जिम्मेदारी कोच की होती है। और अगर चीजें ठीक नहीं होतीं तो यह कहना आसान होता है कि फैसला गलत था।’’

गौरतलब है कि इंग्लैंड 1966 के बाद से एक भी बार फीफा विश्वकप फाइनल में प्रवेश नहीं ले पाई है। ऐसे में यह उसके लिए एक बेहतरीन मौका माना जा रहा था लेकिन अर्जेंटीना के मेस्सी के शानदार असिस्ट के कारण टीम 2 गोल खा बैठी।कप्तान हैरी केन ने अपने कोच से अलग बयान दिया और माना कि सिर्फ रक्षण करना अर्जेंटीना को रोकने के लिए नाकाफी था।
मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हैरी केन ने कहा "मेस्सी अभी भी उच्च कोटि के खेल का प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगा कि खेल के ज़्यादातर हिस्से में, हमने उसके साथ बहुत अच्छा खेला। लेकिन हमेशा की तरह दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों के साथ, जब उनके पास आखिरी तीसरे हिस्से में बॉल होती है, तो वे जगह बना सकते हैं। और उसने आज फिर ऐसा ही किया। वह ज़ाहिर तौर पर किसी वजह से अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है।"
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख