सम्बंधित जानकारी
- मेसी का जादू फिर चला! अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा
- विराट कोहली का एक और रोहित शर्मा का एक और Failure, क्या होगा आगे?
- इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस करेंगे ODI कप्तानी का डेब्यू, किशन होंगे ओपनर
- हार से तिलमिलाई इंग्लैंड ने इस पेस ऑलराउंडर को जोड़ा ODI टीम में
- गोल ना कर पाने के बाद एमबाप्पे ने मैनेजर को कोसा, खो सकते हैं गोल्डन बूट
अर्जेंटीना फिर हारा हुआ मैच जीती, 7 मिनट में दागे 2 गोल (Video)
स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी भले ही एक भी गोल दागने में नाकाम रहे लेकिन एन्जो फर्नांडेज और लोटारो मार्टिनेज के एक-एक गोलों की मदद से अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्वकप फाइनल में जगह बना ली। पिछले संस्करण में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर दूसरी बार विश्वकप जीता था। इस बार उसके सामने यूरोपीय टीम फ्रांस होगी।
अटलांटा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड, जो 1966 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहा है, दूसरे हाफ की शुरुआत में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त मिलने के बाद 60 साल का इंतजार खत्म करने के करीब लग रहा था। लेकिन अर्जेंटीना ने मैच में वापसी की कोशिश में आक्रामक रुख अपनाया, पर इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड के शानदार बचावों और कुछ दुर्भाग्यपूर्ण फिनिशिंग के कारण विश्व चैंपियन टीम बराबरी का गोल करने के लिए संघर्ष करती रही।

लेकिन 85वें मिनट में एन्जो फर्नांडेज के 20 गज की दूरी से किए गए शानदार स्ट्राइक ने अर्जेंटीना को मैच में वापस ला दिया, जिसके बाद स्टॉपेज टाइम के दो मिनट बाद लियोनेल मेसी के क्रॉस पर लोटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिला दी ।इस परिणाम के साथ ही तय हो गया है कि अब न्यूर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन के बीच होगा।Argentina are headed back to the #FIFAWorldCup Final
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
阿根廷在临近终场时连进两球,
相差仅仅七分钟。
把英格原本的大好局面击得粉碎!
视频是阿根廷所进的两个球:
(from Fox Sports) pic.twitter.com/ajoFRjCCxU
— wetzchat (@wetzchat) July 15, 2026पहले हाफ में टीमें एक दूसरे से काफी भिड़ी। पहला गोल दागने की कोशिश में काफी लड़ाईयां हुई। लेकिन अर्जेंटीना ने एक बार फिर सामने वाली टीम के अति रक्षात्मक रवैए का फायदा उठाया जैसे मिस्र और स्विटजरलैंड वाले मैच में देखा गया था।मिस्र के खिलाफ अंतिम 11 मिनट में 3 गोल और स्विटरजलैंड के खिलाफ अतिरिक्त समय में 2 गोल करने वाली अर्जेंटीना ने इस बार भी कुल 7 मिनट में जीत अपने नाम कर ली। अब सबकी नजरे स्पेन बनाम अर्जेंटीना के मैच पर है। अर्जेंटीना ने वापसी की है तो स्पेन ने अब तक सिर्फ एक गोल ही खाया है।