Hanuman Chalisa

2022 फीफा विश्व कप के लिए कतर में पहला स्टेडियम तैयार

शुक्रवार, 17 मई 2019 (18:12 IST)
दोहा। मध्य-पूर्व के देश कतर में आयोजित होने जा रहे फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अल वकराह में पहला स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है।
 
स्टेडियम में 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है तथा इसे पर्शिया की खाड़ी में प्रचलित मछली पकड़ने वाली नाव की तरह बनाया गया है। स्टेडियम की कुल लंबाई 93 मीटर है और इसमें कूलिंग प्रणाली भी है जिसका पूरे साल इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर कर रहा है। कतर ने 2 दिसंबर 2010 को हुए मतदान में ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए 2022 विश्व कप की मेजबानी हासिल की थी। टूर्नामेंट 21 नवंबर से शुरू होगा और 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा। विश्व की श्रेष्ठ 32 टीमें इस आयोजन में हिस्सा लेंगी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप