Hanuman Chalisa
✕

FIFA WC 2018 : विश्व कप फाइनल के लिए ‘बेताब’ क्रोएशिया की राष्ट्रपति

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (13:04 IST)
जगरेब। क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटरोविक ने कहा कि वह फ्रांस के खिलाफ होने वाले फुटबॉल विश्व कप के फाइनल के लिए बेताब हैं। साथ ही देश के प्रशंसकों के मैच का साक्षी बनने के लिए पासपोर्ट की भारी मांग को देखते हुए स्थानीय अधिकारी तय समय से ज्यादा काम कर रहे हैं। 
 
 
क्रोएशिया ने बुधवार को मॉस्को में विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई जिससे पूरे देश में त्यौहार सा माहौल बन गया है। राष्ट्रपति मैच देखने के लिए रूस जाएंगी। उन्होंने कहा, रविवार को नतीजा चाहे जो कुछ भी हो, हम विजेता हैं। हालांकि मेरा मानना है कि हमें जीत मिलेगी।
 
उन्होंने साथ ही कहा कि मैं फाइनल देखने नेता या राष्ट्रपति के रूप में नहीं जाऊंगी बल्कि क्रोएशियाई फुटबॉल की एक जुनूनी प्रशंसक के रूप में जाऊंगी, एक ऐसे इंसान के रूप में जिसने बचपन में फुटबॉल खेला है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख