ramcharitmanas

Sawan 2022: सावन व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे के पकोड़े, जानें रेसिपी

Updated: सोमवार, 18 जुलाई 2022 (13:15 IST)
singhara atta pakori recipe
 
श्रावण में सभी भगवान शिव की पूजा में व्यस्त रहते हैं। ऐसे समय में फलाहार बनाने पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता, लेकिन व्रत-उपवास के समय शुद्ध फलाहारी खाना बनाना चाहिए। अगर आप भी घर पर फलाहारी व्यंजन बनाने की सोच रहे हैं तो आप सिंघाड़े का यह व्यंजन ट्राय कर सकती हैं। जो खाने में टेस्टी तो रहेंगे ही, साथ ही बनाने में अधिक समय भी नहीं लगेगा। तो आइए, यहां पढ़ें सिंघाड़े के आटे के पकोड़े बनाने की सरल रेसिपी-Shravan Foods 
 
सामग्री :
 
200 ग्राम सिंघाड़े का आटा (singhara atta), 4-5 कच्चे केले (Raw Banana), 2 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, पर्याप्त मात्रा में मूंगफली का तेल तलने के लिए, व्रत में खाने वाला सेंधा नमक (स्वादानुसार)।
 
विधि :
 
सबसे पहले केले के दो टुकड़े करके छिलके सहित उबाल लीजिए। ध्यान रखें कि केले ज्यादा गलने न पाएं। ठंडे होने पर इनके छिलके उतार कर गोल-गोल टुकड़े काट कर रख लें। टुकड़े ज्यादा मोटे न रखें।

 
सिंघाड़े आटे का घोल तैयार करने के लिए हरी मिर्च बारीक काट कर डालें, कद्दूकस अदरक और नमक मिला कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अगर आप चाहे तो इसमें इसमें अपने स्वाद के अनुसार लाल मिर्च पाउडर मिला सकती हैं। अब मोयन के लिए थोड़ा-सा तेल घोल में डाल दें। 
 
एक कढ़ाई में तेल गरम करकर सिघाड़े के घोल में केले के टुकड़ों को लपेट कर पकोड़े तल लें। दोनों तरफ से कुरकुरे हो जाने पर एक पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाएं। अब तैयार सिंघाड़े के आटे के पकोड़े को हरी चटनी या दही के साथ फलाहार में उपयोग में लें। 


ALSO READ: Sawan 2022: कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स, व्रत है तो 10 मिनट में यूं करें तैयार, जानें रेसिपी

ALSO READ: सावन माह में व्रत में खा सकेंगे ये 6 साबूदाना रेसिपीज, जरूर ट्राय करें
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख