sundarkand

बेहतर नींद के लिए अपना सकते हैं यह 10 उपाय

Updated: सोमवार, 18 जुलाई 2022 (12:27 IST)
शरीर को विश्राम की भी आवश्यकता होती है। ऐसा कहा जाता है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी सेहत की जरुरत होती है। आज की भागदौड़ में कई लोगों में अनिद्रा और ढंग से न सोने की समस्या होती है। इसके कारण कार्य पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बेहतर नींद की आवश्यकता होती है।
 
 
आइए जानते हैं बेहतर नींद के उपाय -
 
1 हम नींद से उठने के लिए अलार्म का प्रयोग करते हैं। पर सोते समय इसे अपने से दूर ही रखें। इससे हमें तनाव होता है जिसके कारण रात को बार-बार उठकर समय देखते हैं और नींद भी पूरी नहीं होती है।
 
2 एक बार बेड पर जाने के बाद अपने ऑफिस के कार्यों को या अन्य आवश्यक कार्यों को ना करें। इससे तनाव बढ़ता है जिसके कारण नींद अच्छे से नहीं हो पाती है।
 
3 बेड पर जाने से पहले सिगरेट, कॉफी, चाय इत्यादि ऐसी चीजों का सेवन ना करें जिसमें कैफीन की मात्रा होती है। यह चीजें आपको नींद से दूर रखने का काम करती है।
 
4 कई लोगों को सोते समय छोटी सी आवाज से भी तकलीफ होती है, उनकी इस कच्ची नींद की आदत के कारण वे कई बार रात में सोते समय उठ जाते है। यदि आपको भी ऐसी समस्या है तो आप एयर प्लग की सहायता ले सकते हैं।
 
5 कई लोगों को लाइट के कारण भी नींद नहीं आती है। इसका उपाय यह है कि आप सोने के एक घंटे पहले ही कमरे की लाइट डीम कर दें। कम रौशनी के कारण दिमाग में मेलाटोटिन नामक हार्मोन बनता है जिसके कारण नींद आती है।
 
6 अच्छी नींद के लिए आपको मन से शांत होना भी जरूरी है। इसके लिए आप गर्म पानी से शॉवर, ध्यान और अच्छा धीमा संगीत सुन सकते हैं। इससे आप अपनी नींद बेहतर क्र सकते हैं।
 
7 रात में अक्सर नींद इसलिए नहीं आती है क्योंकि दिन के समय में हमारी भरपूर नींद हो जाती है। ऐसे में दोपहर को सोने की आदत को सुधारें और दिन में पॉवेरनेप कम समय के लिए लें। 
 
8 सोने के ठीक पहले अधिक मात्रा में भोजन ना करें। भोजन सोने के 2-3 घंटे पहले ही करना चाहिए। भोजन करते ही सो जाने से पेट की समस्याएं होती है जिसके कारण कई बार आपको रात में उठना भी पड़ता है। 
 
9 दिनभर अपने शरीर को व्यस्त रखें और दिन में 1 घंटे व्यायाम तो अवश्य करें। इससे आपका शरीर थकेगा। जब शरीर थकता है तो उसे नींद की आवश्यकता होती है इसके कारण नींद बेहतर होगी।
 
10 पलंग पर लेटने के बाद अपने स्मार्टफोन से दूरी बना लें। हम सोने के लिए लेटने के बाद स्मार्टफोन का उपयोग करने लगते हैं जिसके कारण हम अपना सोने का समय कम करते हैं और हमारी नींद पूरी नहीं होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख