सम्बंधित जानकारी
- हर महिला के बैग में होना चाहिए ये 15 जरूरी चीजें, जानें कैसे कुछ अन्य टिप्स
- Sawan 2024: इस सावन बॉलीवुड एक्ट्रेस से सीखें Green Saree को स्टाइल करना, जानें कुछ टिप्स
- ये लेटेस्ट बोट नेक ब्लाउज डिजाइंस, ऑफिस से लेकर पार्टी में आपके लुक में डाल देंगे जान
- Sawan 2024 में ट्राई करें ये 5 स्पेशल मेहंदी डिजाइन, देखकर सब करेंगे तारीफ
- कम पैसों में ऐसे दिखें Expensive, जानें ये 5 जरूरी टिप्स
पारंपरिक तौर से करें हरतालिका तीज पर श्रृंगार, जानिए क्या-क्या पहनना चाहिए इस दिन
तीज पर दिखें सबसे खूबसूरत, इन स्टेप्स से करें खुद को स्टाइल
Hartalika Teej 2024
इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है, महिलाएं सज धजकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर कुछ अच्छी स्टाइलिंग टिप्स अपनाना चाहती हैं, तो ये टिप्स आपके काम आएंगी, जो न केवल आपको खूबसूरत बनाएंगे बल्कि आपको परंपराओं से भी जोड़कर रखेंगे।
हरतालिका तीज का श्रृंगार
- हरतालिका तीज पर साड़ी या लहंगा पहनना अच्छा माना जाता है। साड़ी या लाल लहंगा, गुलाबी या संतरी रंग भी बेहद अच्छा लगता है। हरे रंग को भी चुना जा सकता है। आप बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी चुन सकते हैं।
- बिंदी माथे पर लगाई जाती है और इसे विवाहित महिला के सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मंगलसूत्र और सिंदूर के बगैर विवाहित महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। काले मोती वाला मंगलसूत्र और मांग में भरा हुआ सिंदूर त्योहार की शोभा बढ़ा देता है।
- हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं मेहंदी का गहरा रंग पति के प्रेम का प्रतीक होता है, जितना गहरा रंग उतना ही पति का पत्नी के लिए प्यार। ऐसे में हरतालिका तीज से एक दिन पहले मेहंदी लगाई जा सकती है ताकि तीज पर मेहंदी लगे हाथों के साथ पूजा में बैठा जा सके।
- हरतालिका तीज के अवसर पर सोने या कुंदन की ज्वेलरी पहनना एक परंपरा होती है। इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इसलिए नेकलेस, झुमके, मांग टीका और नथ आपके लुक को और बेहतरीन बना सकते हैं। हाथों में कंगन और चूड़ियां जरूर पहनें क्योंकि इसके बिना आपका लुक अधूरा लगेगा।
- हेयरस्टाइल हमेशा आपके लुक को कॉम्प्लीमेंट करता है। जुड़ा बनाकर उसमें गजरा लगाना यह ट्रेंड सालों से चला आ रहा है। यह लुक को शाही बनाता है और कंप्लीट भी करता है। लेकिन अगर आप खुले बाल रखना पसंद करती हैं तो उन्हें हल्का कर्ल या वेव्स में स्टाइल करें और गजरे का हल्का टच दें।
- पांव में पायल पहनना भी इस दिन शुभ होता है। पायल की छनक शुभता का प्रतीक होती है और विवाहित महिलाओं पर खूब जचती भी है।
- इस खास अवसर पर हल्का और नेचुरल मेकअप सबसे अच्छा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए लाइट मेकअप ही करना चाहिए। अपने चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को उभारने के लिए बेसिक फाउंडेशन के साथ न्यूड या पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं। आंखों को काजल और हल्के आईशैडो से उभारें।
