suvichar
✕

ऐसे करें best monsoon footwear choose, खरीदने से पहले रखें ये बातें ध्यान

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (18:06 IST)
Footwear for Rainy Season
बारिश का मौसम हम सबके लिए बहुत एक्साइटिंग होता है। बारिश आते ही हमें कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती है। दुसरे शब्दों में इस मौसम को वॉटर प्रूफ मौसम भी कहा जा सकता है। क्योंकि इस मौसम में हम अधिकतर वॉटर प्रूफ चीज़ें ही कैरी करते हैं। साथ ही कई लोगों को बारिश के मौसम में श्रद्धा कपूर बनना बहुत पसंद है। इस मौसम में छम-छम नचाने के लिए आपके पास सही फुटवियर होना  बहुत ज़रूरी है। कई बार हम बारिश के लिए फुटवियर खरीद तो लेते हैं पर कुछ ही दिनों में वो पानी के कारण खराब हो जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ज़रूरी टिप्स बताएंगे जो आपको परफेक्ट मानसून फुटवियर खरीदने में हेल्प करेंगी.......

बेस्ट मानसून फुटवियर खरीदने के लिए टिप्स
1.फ्लेक्सिबल सोल: फुटवियर खरीदते समय हमेशा उसका सोल चेक करें। कई फुटवियर के सोल प्लास्टिक या बेकार क्वालिटी की रबर के होते हैं। ऐसे सोल पानी के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं और इनमें फिसलने का खतरा ज्यादा रहता है। फुटवियर लेते समय उसे अच्छे से मोड़कर देखें।

2. वॉटर प्रूफ: बारिश में अच्छे फुटवियर खरीदने के लिए उसका वॉटर प्रूफ होना बहुत ज़रूरी है। ऐसे फुटवियर जल्दी खराब नहीं होते और बारिश में लंबे समय तक चलते हैं।


3. फ्लिप फ्लॉप या क्रोकस: बारिश के मौसम में फ्लिप फ्लॉप या क्रोकस फुटवियर एक बेहतरीन विकल्प है। फ्लिप फ्लॉप सैंडल लेते समय उसकी ग्रिप अच्छे से देखें। साथ ही मटेरियल भी चेक करें। बारिश के मौसम में अच्छे ब्रांड से ही फुटवियर खरीदें।

4. लाइट कलर फुटवियर: आज के समय में न्यूड कलर या हलके कलर के फुटवियर काफी ट्रेंड में हैं। आप डार्क कलर के फुटवियर की जगह इन कलर को चुन सकते हैं। ये कलर जीन्स और एथिनिक वियर दोनों लुक में काफी स्टाइलिश लगेंगे।

5. ग्रिप: किसी भी फुटवियर को खरीदने से पहले उसकी ग्रिप अच्छे से चेक करें। कई फुटवियर नए होने के कारण उनकी ग्रिप अच्छी होती है पर समय के साथ ये ग्रिप भी घिस जाती है और बारिश में फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।
ALSO READ: आखिर महिलाओं के jeans की pocket इतनी छोटी क्यों होती है?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख