dharma sangrah
✕

इस वेडिंग सीजन ऑक्सीडाइज, फ्लोरल, पर्ल और पेपर जूलरी का रहेगा ट्रेंड

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (17:16 IST)
आइए, जानते हैं कि इस बार त्योहारी और शादियों के सीजन में किस तरह की जूलरी छाई रहेगी -
 
इन दिनों लड़कियों व महिलाओं को लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार ऑक्सीडाइज, फ्लॉवर, पर्ल और पेपर जूलरी खूब जंच रही हैं। इन जूलरी को आप किसी भी अवसर पर बिना किसी चोरी होने के डर के पहन सकती हैं, साथ ही ये बजट फ्रेंडली भी होती हैं।
 
1. फ्लोरल जूलरी : इस तरह की जूलरी में ईयरिंग्स, रिंग्स, नेकलेस, रानी हार, कमरबंद, बाजूबंद, मांगटीका से लेकर हाथफूल आदि सभी ताजा फूलों के बने होते हैं। 4-5 घंटे तक इनकी ताजगी बनी रहती है। ये पूरी तरह से लाइट वेट होती हैं, इसलिए ये पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं। इन्हें पहन कर गरबा करते हुए आपको भारीपन नहीं महसूस होगा।

ALSO READ: त्वचा के मस्सों से परेशान हो चुके हैं? तो आजमाएं सिर्फ ये 5 उपाय
 
2. पर्ल जूलरी : पर्ल यानी कि मोती, इस तरह की जूलरी में सभी आभूषण पर्ल और स्टोन्स को चुनकर खूबसूरती से बनाए जाते हैं। ये पहनने पर आपको रॉयल लुक देते हैं। इस तरह की जूलरी हर छोटे से लेकर बड़े अवसर के लिए फिट बैठती हैं।
 
3. पेपर जूलरी : कई महिलाओं को मेटल के आभूषण से एलर्जी जल्दी हो जाती है, उनके लिए पेपर जूलरी अच्छा विकल्प है। इनकी कीमत भी काफी कम होती है, ऐसे में आप इन्हें अपनी ड्रेस के अनुसार अलग-अलग कलर सिलेक्ट कर खरीद सकती हैं।

ALSO READ: Navratri से लेकर Diwali तक, इस फेस्टिव सीजन में इन 7 चीजों का रहेगा बोलबाला
 
4. ऑक्सीडाइज्ड जूलरी : यह आर्टिफिशियल सिल्वर से बनी होती है, जो आपको ट्राइबल और एथेनिक लुक देती है। इस तरह की जूलरी में सीर से पैरों तक के लिए सभी आभूषण आपको मिल जाएंगे। इन्हें गरबे के अलावा भी आप किसी की ड्रेस के साथ मैच कर के पहन सकती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख