सम्बंधित जानकारी
- Navratri Garba Hairstyles : गरबा करने जा रही हैं, तो आजमाएं ये 5 हेयर स्टाइल
- बारिश में स्किन प्रॉब्लम्स से बचाएंगे ये 4 हेल्थ और ब्यूटी टिप्स
- चेहरे की खूबसूरती व बालों की देखभाल के लिए करें एलोवेरा जेल का उपयोग
- हेयर स्ट्रेटनिंग से हो सकता है बालों को नुकसान
- मेकअप के कुछ खास टिप्स अपनाएं, खूबसूरत बन जाएं
नवरात्रि में जानिए, चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए 'दादी मां के असरदार घरेलू नुस्खे'
आप चाहे चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्या, मुंहासे या बुझे-बुझे से लगने वाले चेहरे से परेशान हो। दादी मां के ये नुस्खे आपकी त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे, साथ ही चेहरे की चमक और ग्लो लौटा देंगे -
1) 25 मिली ग्लिसरीन और 25 मिली शुद्ध गुलाब जल में 5 ग्राम सल्फर पावडर मिलाएं। इस लेप को रात में चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे पर लगाकर छोड़ दें। सबेरे पानी से चेहरा धोएं। इस लेप से एक हफ्ते में मुंहासों की समस्या से निजात पा सकते हैं। बेहतरीन नतिजा पाने के लिए सप्ताह में 3 बार इसे लगाएं।
2) संतरे के 20 ग्राम सूखे छिलके, 5 ग्राम सूखे नीम के पत्ते लें और इन्हें पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में 5 ग्राम चंदन पाउडर और आटा मिलाएं। इस मिश्रण में 5 मिली बादाम तेल और 5 मिली तिल का तेल मिलाएं। अब इस उबटन को रातभर चेहरे पर लगाए रखें और फिर सुबह पानी से चेहरा धो दें। इस उबटन को हफ्ते में 3-4 बार लगाएं। इससे चेहरा का ग्लो बढ़ेगा।
