बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. Diwali fashion tips this Diwali choose alternate option of red color
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 नवंबर 2021 (16:17 IST)

Diwali Color Option tips 2021 - इस दिवाली रेड नहीं ये 5 अलग रंग पहनें

Diwali Color Option tips  2021 - इस दिवाली रेड नहीं ये 5 अलग रंग पहनें - Diwali fashion tips this Diwali choose alternate option of red color
दिवाली पर सब कुछ नया होता है। नए बर्तन की खरीददारी से लेकर नया आयटम या नए परिधान की शॉपिंग की जाती है। इस दिन नए परिधान पहनने का भी खास महत्व है। कहा जाता है जितनी शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है माता लक्ष्मी उनके घर जरूर पहुंचती है। इस दिन वैसे तो लाल रंग की साड़ी या लहंगा पहनना अनिवार्य नहीं है और आप भी इस बार कुछ नए रंग पहनना चाहती है जो पूजा में भी पहन सकते हो अच्छे भी लगे। तो यह पोस्ट जरूर पढ़ें -

1. गुलाबी शेड - इस दिवाली पर आप गुलाबी का डार्क और लाइट कलर दोनों में से कुछ भी पहन सकती है। बेबी पिंक भी पहन सकते हैं। वह रंग भी खूब जंचता है। और पूजा में  भी आप आराम से पहन सकते हैं। अगर यह साड़ी भी पहन सकते हैं तो...इसके साथ लाइट मेकअप ही करें। वह खूब जचेगा।

2. ऑफ व्हाइट - एक्ट्रेस अमृता पुरी ने भी अपनी शादी में यही स्टाइल फॉलो किया था। ऑफ व्हाइट कलर दिन और रात कभी भी पहन सकते हैं। इसके साथ आप गोल्डन जूलरी पहन सकते हैं, जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।

3. मैजेंटा कलर - यह कलर इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में है। 2 in 1 साड़ी में भी यह कलर ट्रेंड है वैसे प्रोग्राम में इस कलर को पहनने के बाद यह सुंदर लगती है। लेकिन आप दीपावली पर यह साड़ी पहन रहे हैं तो इसके साथ लाइट मेकअप ही करें।

4. गोल्ड और व्हाइट कांजीवरम साड़ी - यह साड़ी बहुत खूबसूरत होती है। आप इसे पार्टी वियर, पूजा या अन्‍य प्रोग्राम में अलग-अलग तरह से पहन सकते हैं। यह खूबसूरत लगेगी। साथ ही पूजा के दौरान आप इसे सीधे पल्लू स्टाइल में पहनते हैं तो यह और भी खूबसूरत लगेगी।

5.पिंक और ब्‍लू - इस रंग में साड़ी और लहंगा दोनों ही खूबसूरत लगेंगे। यह एवरग्रीन कॉम्बिनेशन है। पूजा और पार्टी दोनों जगह यह पहन सकते हैं। तो इस बार दिवाली पर पहने   कुछ हटकर रंग।जो आपको भी अच्छे लगे और आप पर भी अच्छे लगें।
ये भी पढ़ें
इस दीपावली सजाएं ये 7 प्रकार की पारंपरिक आकर्षक रंगोली, देवी लक्ष्मी होंगी प्रसन्न