Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नया लुक पाने के लिए खुद का मेकओवर करना है? तो पढ़ें काम के टिप्स

क्या कई सालों से आप एक ही तरह के कपड़े पहन रही है? एक जैसी ही हेयर स्टाइल करवा रही है, वही पुराने पैटर्न के जूते, चप्पल और सैंडल पहन रही है? तो अब वक्त है कि आपको अपनी पर्सनालिटी को थोड़ा नया लुक देने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा करने से आपको तो अच्छा फील होगा ही साथ ही, जो लोग आपको सालों से एक जैसा देख रहे हैं, उन्हें भी आपका बदला हुआ रूप देखकर अच्छा लगेगा।
 
आइए जानते हैं 4 टिप्स जो आपको नया लुक पाने में मदद करेंगे -
 
1 नया हेयर स्टाइल - हेयर स्टाइल में बदलाव करने से आपका लुक काफी चेंज हो जाता है। यह एक बड़ा बदलाव है। कोई भी नया और बढ़ि‍या-सा हेयर कट आप में आत्मविश्वास लाएगा और लोग आपको नोटिस करना शुरू कर देंगे। क्योंकि आप पहले से कुछ अलग जो नजर आएंगे।
 
2 नए कपड़े - बाल कटवाने के बाद आपको जो नया लुक मिला है, उसके अनुसार कपड़े चुनें। यदि अब तक आप सिर्फ फॉर्मल या ट्रेडि‍शनल ही पहनते आ रहे हैं, तो इस बार कुछ मॉडर्न और नया ट्राय करें। हमेशा जींस और टी-शर्ट की जगह एक अच्छी फिटिंग का कुर्ता और लेगिंग या पटियाला सलवार पहनें और चूड़ियों और ब्रेसलेट के साथ पारंपरिक लिबास पहनें।
 
3 ब्यूटी ट्रीटमेंट - हमेशा से अलग हटकर कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना बढ़ि‍या विकल्प है। यहां भी कुछ चेंज किया जा सकता है जैसे आईब्रोज़ का आकार चेंज करें या डी टेन, मेनीक्योर, पेडीक्योर, फोडहेड अगर नहीं करवाती हैं तो जरूर करवाएं। आप काफी अच्छा फील करेंगी।
 
4 फुटवेअर करें चेंज - हमेशा बेली या फ्लेट या चप्पल पहनती हैं तो अब हील की ओर रुख कीजिए। और अगर हमेशा हील पहनती हैं तो इस बार कुछ नचा ट्राय करें जो आपके लिए आरामदायक हो।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख